Chankaya Neeti In Hindi: चाणक्य का भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। ये अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र के ज्ञाता होने के साथ ही एक महान दार्शनिक भी थे। इन्होंने अपनी नीतियों के माध्यम से नंदवंश का नाश करके चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बना दिया। इनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र राजनीति, अर्थनीति, कृषि, समाज नीति का महान ग्रन्थ है। जिसमें मानव समाज की हर एक समस्या का समाधान मिल सकता है। आज के दौर में जहां हर किसी को कुछ न कुछ पाने की चाह होती है तो वहीं चाणक्य ने दुनिया में केवल 4 चीजों को ही सबसे ज्यादा कीमती बताया है…
चाणक्य अनुसार दुनिया में केवल 4 चीजें ऐसी हैं जिनसे सभी को मोह करना चाहिए। क्योंकि इन चीजों के अलावा दुनिया में कोई दूसरी चीज बहुमूल्य नहीं हो सकती। जानिए वो कौन सी 4 चीजें हैं…
चाणक्य नीति श्लोक:
नात्रोदक समं दानं न तिथि द्वादशी समा।
न गायत्र्या: परो मंत्रो न मातुदेवतं परम्।।
दुनिया में दान से बड़ी कोई चीज नहीं: चाणक्य अनुसार दान से बड़ी कोई चीज नहीं होती। दुनिया में भोजन और पानी का दान ही महादान है। जो व्यक्ति भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाता है उसे ही पुण्य आत्मा कहा जाता है। इसलिए दान दुनिया की बेशकीमती चीजों में से एक है।
एकादशी तिथि: चाणक्य ने दूसरी बेशकीमती चीज बताई है एकादशी तिथि। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। लोग एकादशी तिथि के दिन उपवास रखते हैं और द्वादशी के दिन व्रत का पारण किया जाता है। एकादशी व्रत द्वादशी तिथि को ही पूरा किया जाता है। हिंदू पंचांग की 11वीं तिथि यानी एकादशी तिथि को चाणक्य ने पवित्र माना है।
[bc_video video_id=”6017679324001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तीसरी चीज है गायत्री मंत्र: चाणक्य अनुसार इस मंत्र से बड़ा कोई और मंत्र नहीं। माता गायत्री को वेदमाता कहा जाता है। हिंदू धर्म के चारो वेदों की उत्पत्ति मां गायत्री से ही हुई है।
मां से बड़ा कोई नहीं: दुनिया में चौथी बेशकीमती चीज चाणक्य ने मां को बताया है। अपनी मां से बड़ा कुछ नहीं। इसलिए माता पिता की सेवा करनी चाहिए।
2020 कैसा रहेगा आपके लिए, जानिए वार्षिक राशिफल से…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)