ज्यादातर लोग अपने चाहने वालों से दिल की बात शेयर करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार हमारी यही आदत हमारे लिए घाटक साबित हो जाती है। चाणक्य कहते हैं कि कुछ सीक्रेट्स ऐसे होते हैं जो कि किसी से कभी शेयर नहीं करने चाहिए। आपको बता दें कि चाणक्य राजनीति और अर्थशास्त्र के महान ज्ञाता हैं। उनकी नीतियां युवा वर्ग के लोग पढ़ना काफी पसंद करते हैं क्योंकि जीवन में सफलता के क्षेत्र में चाणक्य की नीतियां काफी सहायक सिद्ध होती हैं। जानिए चाणक्य ने किन बातों को हमेशा गुप्त रखने की दी है सलाह…
– चाणक्य नीति कहती है कि बुद्धिमान व्यक्ति को कभी भी अपनी आर्थिक स्थिति की चर्चा किसी से भी नहीं करनी चाहिए। यदि आप वित्तीय नुकसान से गुर रहे हैं, तो इस बात को हमेशा सीक्रेट ही रखें। क्योंकि ये जरूरी नहीं कि आपके हालात को कोई समझे। हो सकता है सामने वाला आपका मजाक बनाने लगे या फिर मदद करने के डर से आपसे दूर हो जाए। इसलिए अपनी समस्या का समाधान खुद ही निकालें।
– चाणक्य कहते हैं कि उन लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए जो आपसे मीठी मीठी बातें करते हों और आपके पीठ पीछे आपकी बुराई। ऐसे लोगों से अपने दिल की बात कभी नहीं बतानी चाहिए। क्योंकि समय आने पर ये लोग आपके राज सभी को बता सकते हैं।
– चाणक्य के अनुसार किसी भी चीज की बड़ी प्लानिंग को अपने तक ही रखें इसे किसी से भी शेयर न करें। क्योंकि इससे आपके कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
– चाणक्य अनुसार समझदार व्यक्ति अपनी पत्नी के चरित्र के बारे में किसी को कुछ नहीं बताता। जो पुरुष अपनी पत्नी के साथ हुए वाद विवाद, सुख दुख की बातों को दूसरों से शेयर करता है वह कभी भी मुसीबत में पड़ सकता है।
[bc_video video_id=”6017679324001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– चाणक्य का कहना है कि अपने साथ हुए अपमान के बारे में किसी को भी नहीं बताना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी प्रतिष्ठा दूसरों की नजर में कम हो सकती है।
2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)