Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध देव 13 जनवरी 2023 को धनु राशि में उदय होंगे। अभी बुध देव अस्त अवस्था में हैं। बुध देव के उदय होने का सकारात्मक प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 31 दिसंबर से धनु राशि में वक्री अवस्था में है और 2 जनवरी 2023 से इस राशि में अस्त हैं और 13 जनवरी को धनु राशि में उदय होंगे। आइए जानते हैं कि बुध देव की उदय होने का सकारात्मक प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ सकता है।
कर्क राशि (Budh Uday 2023)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों पर बुध देव के उदय होने का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बेरोजगारी का सामना कर रहें जातकों को इस अवधि में नौकरी मिल सकती है। लंबे समय से रूका हुआ धन मिल सकता है और आप किसी विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। अगर आप किसी मामले में फंसे हैं, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
वृश्चिक राशि (Grah Gochar 2023)
इस राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में बुध देव दूसरे भाव में उदय होंगे। व्यापार में किए गए मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आप अपने व्यवसाय को आगे भी बढ़ा सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।
मीन राशि (Budh Gochar 2023)
मीन राशि के जातकों के लिए बुध देव चौथे व सातवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में बुध देव दसवें भाव में उदय होंगे। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। व्यवसाय में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। पेशेवर के जीवन में कई लाभ हो सकते हैं। घर में भी वातावरण अच्छा हो सकता है और परिवार से सदस्यों का पूरा साथ आपके मिल सकता है।