Budh Gochar In November 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता नवंबर की शुरुआत में बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय इन राशियों पर बुध देव की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आय में वृद्धि होने के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किस्‍मत इस वक्‍त आपका साथ देगी। वहीं अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो वो प्राप्त हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव में होने जा रहा है। इसलिए आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी मात्रा में रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही नौकरी और कारोबार में आपके लिए कई शानदार मौके उपलब्‍ध होंगे। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शमिल हो सकते हैं। वहीं जीवन के हर क्षेत्र में आपको बेहतरीन मुकाम हासिल होगा। आपको परिवार से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल