Bhojpuri Bhakti Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में जितनी अपने फिल्मी गानों के लिए जानी जाती है। उतना ही इसके भजन गीत भी पॉपुलर हैं। भोजपुरी गानों की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए इंडस्ट्री की तरफ से हर तीज त्योहार के मौके पर कई गाने रिलीज किये जाते हैं। खास बात ये है कि इन गानों में भोजपुरी के जाने माने कलाकार भी अपनी आवाज देते हैं। ये गाने सोशल प्लेटफॉर्म पर आते ही छा जाते हैं।

पवन सिंह (Pawan Singh), अनु दुबे (Anu Dubey), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), अंजलि भारद्वाज (Anjali Bhardwaj), अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ये कुछ ऐसे नाम हैं जिनके भक्ति गीतों को सुनना या देखना लोग काफी पसंद करते हैं। एक गाना जो आज भी सभी की जुंबा पर चढ़ा रहता है वो है अक्षरा सिंह और पवन सिंह का ‘ललकी चुनरिया ओढ़ के सॉन्ग’। इस गाने को यूट्यूब पर करीब 6 करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं। आप भी देखिए इस खूबसूरत सॉन्ग को…

अब बात भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गीत दुआरा जगराता होई की। इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया। तभी तो इसे 6 करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा और सुना जा चुका है। इस गाने में खेसारी का साथ भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह ने भी दिया है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल और आजाद सिंह ने लिखे हैं।

खेसारी लाल यादव के चुनरिया लेले अईहा सॉन्ग को सबसे ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है। इस गाने को करीब 9 करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी इस गाने में नाचते गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को लिखा टुनटुन यादव ने है।

भोजपुरी सिंगर अनु दुबे के भक्ति गीत भी काफी पसंद किये जाते हैं। इनके डोली चढ़ी चलली मईया गीत को करीब 5 करोड़ से ज्यादा बार यट्यूब पर देखा जा चुका है। इनकी आवाज का हर कोई दिवाना है। इस गाने को लिखा आर आर पंकज ने है।

अंजलि भारद्वाज भी भोजपुरी की जानी मानी गायिका हैं। इनके बोले कोयलिया भईले भोर मईया गाने को लोगों ने काफी पसंद किया। तभी तो इस गाने को 4 करोड़ के करीब व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के लिरिक्स विनय निखिल ने लिखे हैं। म्यूजिक अविनाश और अभिषेक ने दिया है।

2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)