भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Song) अपने फिल्मी गानों ही नहीं बल्कि भक्ति गानों के लिए भी फेमस है। तभी तो हर तीज त्योहार पर इस इंडस्ट्री की तरफ से कोई न कोई गाने रिलीज कर ही दिये जाते हैं। भोजपुरी गानों की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए भोजपुरी के सुपरस्टार तक भक्ति गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), निरहुआ (Nirahua) जैसे जाने माने कलाकारों के कई पॉपुलर गीत यूट्यूब पर मौजूद हैं। यहां हम बात करेंगे भोजपुरी की मशहूर गायिका अंजली भारद्वाज के गानों की जो समय-समय पर लोगों का मनोरंजन करते आएं हैं।
यूट्यूब पर अंजली भारद्वाज के भक्ति सॉन्ग की तलाश करने पर उनका ‘बोले कोयलिया भईले भोर मईया’ गीत टॉप पर नजर आता है। इस गाने के लिरिक्स विनय निखिल ने लिखे हैं। म्यूजिक अविनाश और अभिषेक का है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 36,002,541 बार देखा जा चुका है।
‘झूलेली हो मईया झूलेली’ अंजली भारद्वाज का ये गीत भी काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में अंजली देवी मां की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। इस गाने को लिखा विनय निखिल ने है। इस सॉन्ग की पसंद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे यूट्यूब पर 17,934,053 बार देखा जा चुका है।
kathi ke re kakahi गीत जिसे यूट्यूब पर 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। विनिय निखिल ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं और ये गीत ओढ़ऊल के फूल एल्बम का है।
‘निमिया लचक जाला’ मां शेरावाली के इस भक्ति गीत को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने के लिरिक्स विनय निखिल ने और म्यूजिक मनीष कुमार ने दिया है। आप भी सुनिए अंजली भारद्वाज के इस खूबसूत भक्ति गीत को…
‘लागेला निक लागेला’ अंजली भारद्वाज का ये गीत काफी पुराना है। इस गीत में रूचि राज ने भी अपनी आवाज दी है। साल 2016 में आए देवी मां के इस भक्ति गाने को अब तक 10 मिलियन के आस पास व्यूज मिल चुके हैं।
साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

