Sun And Mangal Conjunction: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहोंं के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि दो मित्र ग्रह सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है। यह युति 18 अक्टूबर को बनेगी। क्योंकि 18 अक्टूबर को सूर्य देव तुला में प्रवेश करेंगे और मंगल देव पहले से ही तुला में विराजमान हैं। इसलिए इन दोनों की युति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर, कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धन मिल सकता है। साथ ही आपको कहीं से रुका धन प्राप्त होगा और आपके जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे आपसे लोग जुड़ेंगे। मतलब आपके नए- नए संबंध बनेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस में पहचान बनेगी और आपके काम की तारीफ होगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। वहींं जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य और मंगल का संयोग धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। विदेश जाने का प्रयास करने वाले लोगों को इस वक्त सफलता प्राप्त होने की संभावना है। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस वक्त आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे और परिवार के लोगों के बीच में एकता बढ़ेगी। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को यह समय शुभ फलदायी साबित हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।