Rahu Gochar 2020, Rashifal 2020: 23 सितंबर 2020 को राहु का राशि परिवर्तन होगा। साल की शुरुआत से लेकर इस तारीख तक राहु मिथुन राशि में गोचर करेगा और इसके बाद से वृषभ राशि में चला जायेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है फिर भी मानव जीवन में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है। कहा जाता है कि राहु अगर बिगड़ जाये तो ये जातक को मानसिक और शारीरिक दोनों ही कष्ट देता है। जानिए साल 2020 में किन राशियों पर राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है…

वृषभ: राहु आपके आर्थिक जीवन पर प्रभाव डालेगा। जिससे आपके परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ये आपके खर्चे बढ़ाएगा। आपका अहम बढ़ा सकता है जिस वजह से आपको नुकसान होने की संभावना है।

मिथुन: राहु के प्रभाव से आपके मानसिक तनाव बढ़ेंगे। भ्रम की स्थिति में पड़ सकते हैं। अधिक सोचने की वजह से सही निर्णय नहीं ले पायेंगे। छोटी वैवाहिक जीवन में गलतफहमी के कारण काफी परेशानियां रहेंगी।

कन्या: राहु आपकी राशि से दशम भाव में चल रहा है। जो आपके लिए शुभ संकेत नहीं है। कार्यस्थल पर भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ सकती है। कर्ज लेने के आसार दिखाई दे रहे हैं। संतान से कष्ट हो सकता है।

तुला: इस साल आपको ऐसा लगेगा कि आपके सारे काम बन रहे हैं लेकिन अंत में जाकर बनते काम रूक भी सकते हैं। राहु आपके करीबी रिश्तों में खटास पैदा करवायेगा। मानसिक रोगों का शिकार हो सकते हैं।

धनु: राहु का गोचर आपके सप्तम भाव में रहेगा। इस दौरान व्यापार में लेन-देन करते हुए सावधान रहें। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी होने से मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर: राहु का गोचर आपके छठे भाव में रहेगा। जो आपके लिए शुभ संकेत हैं। आपको कर्ज से राहत मिलेगी। वाद विवादों से राहु बाहर निकालेगा। लेकिन सितंबर में राहु के राशि गोचर के कारण आपकी परेशानियां फिर से बढ़ने लगेंगी।

कुंभ: राहु के प्रभाव से गलत विचार मन में आ सकते हैं। पढ़ाई में अड़चन पैदा हो सकती है। वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। काम के बोझ के चलते परिवार से दूरी बढ़ सकती है।

मीन: आपके अपनी माता से संबंध खराब हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आर्थिक मामलों को लेकर मतभेद होने के आसार हैं। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें।

2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)