Rashifal 2020 In Hindi: साल 2020 की शुरुआत कन्या लग्न और कुंभ राशि में होने जा रही है। इसी के साथ नये साल की शुरुआत में ही 24 जनवरी को शनि धनु राशि को छोड़ अपनी राशि मकर में गोचर करने लगेंगे। शनि के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। वर्ष 2020 के स्वामी शनि व लग्न स्वामी बुध वर्ष के लग्न से चतुर्थ भाव में सूर्य, केतु और बृहस्पति के साथ स्थित हैं। ग्रहों की इस स्थिति को देखते हुए ये संकेत मिल रहे हैं कि नया साल कर्मठ जातकों के लिए काफी फलदायी साबित हो सकता है। जानिए किन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2020…

मेष राशि: आपके लिए नया साल काफी बेहतर दिखाई दे रहा है। इस वर्ष राहु आपकी राशि के पराक्रम भाव में रहेंगे जो आपके लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। विदेश जाने का योग बन रहा है। रियल स्टेट के काम में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। लाभ स्थान में चंद्रमा की मौजूदगी आपकी फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत दिखा रही है। पढ़ें पूरा राशिफल

वृषभ राशि: ये साल आपके लिए उम्मीदों भरा रहेगा। आपको नई उपल्ब्धियां हासिल होंगी। शुक्र आपकी राशि के भाग्य स्थान में विराजमान हैं जो आपके लिए इस वर्ष को उन्नति भरा रहने का संकेत दे रहा है। साल की शुरुआत में शनि के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शनि के राशि परिवर्तन के साथ शनि ढैय्या का प्रभाव खत्म होते ही आपके लिए समय अच्छा शुरू हो जायेगा। पढ़ें पूरा राशिफल

मिथुन राशि: नये साल में आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। जिस कारण आपको कोई भी कार्य सोच समझकर करने की जरूरत पड़ेगी। चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान में रहेंगे जो आपके लिए उन्नति के योग बना रहे हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। पढ़ें पूरा राशिफल

कर्क राशि: नये साल में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। वर्ष की शुरुआत में चंद्रमा आपके अष्टम भाव में रहेंगे जो आपकी हेल्थ के लिए परेशानी रहने के संकेत दे रहे हैं। 24 जनवरी के बाद शनि का परिवर्तन होने से आपको लाभ मिलने के आसार रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। पढ़ें पूरा राशिफल

सिंह राशि: नया साल आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का कारक बनेगा। सूर्य और बुध के योग से बुधादित्य योग बनेगा जो आपको ख्याति दिलायेगा। करियर के मामले में विशेष रूप से ये करियर आपके लिए लाभकारी साबित होने वाला है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। प्रोपर्टी की खरीदारी के योग भी बन रहे हैं। पढ़ें पूरा राशिफल

कन्या राशि: इस साल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वर्ष की शुरुआत में बुध सूर्य के साथ बैठने से बुधादित्य योग भी बन रहा है जो सफलता का कारक बनेगा। कर्म तो आप करेंगे ही पर भाग्य भी आपका बखूबी साथ देगा। मेहनत का आपको अच्छा फल मिलेगा। पढ़ें पूरा राशिफल

तुला राशिफल: ये साल आपकी पारिवारिक खुशियां बढ़ायेगा। नया वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। रोमांटिक लाइफ में भी रिलेशनशिप के मामले में ये साल शानदार रहेगा। आपकी राशि से धन भाव में मंगल के होने से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरा राशिफल

वृश्चिक राशि: नया साल आपके जीवन में सुख समृद्धि के योग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। वर्ष की शुरुआत में राहु अष्टम भाव में विराजमान हैं जिससे स्थान परिवर्तन के योग बनते रहेंगे। अपनी हेल्थ पर थोड़ा ध्यान दें। पढ़ें पूरा राशिफल

धनु राशि: आर्थिक स्थिति आपकी इस वर्ष अच्छी रहने के संकेत मिल रहे हैं। विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों के लिए ये वर्ष शुभ साबित होगा। राहु के सप्तम भाव में होने से दांपत्य जीवन में कड़वाहट पैदा हो सकती है। वर्ष की शुरुआत में शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत मिल रहे हैं। पढ़ें पूरा राशिफल

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर राशि: नये साल में इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जायेगा। जिससे आपको थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपकी राशि के 12वें स्थान पर पांच ग्रहों की युति से आपको व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। 11 मई को शनि के वक्री होने से आपको कार्यक्षेत्र में अरूचि पैदा हो सकती है। इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। पढ़ें पूरा राशिफल

कुंभ राशि: नव वर्ष 2020 में आपकी राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू हो जायेगी। कर्मक्षेत्र का स्वामी इस वर्ष कुंडली में स्वराशि में विराजमान हैं जो आपकी राशि के लिए रूचक महायोग बना रहा है। इसके प्रभाव से आपको नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। पढ़ें पूरा राशिफल

मीन राशि: इन राशि के जातकों के लिए नया साल काफी शुभ रहने के आसार हैं। इस वर्ष आपकी राशि में बुध, गुरु, सूर्य, शनि, केतु एक साथ विराजमान हैं जो कि पंचग्रही योग बना रहे हैं। जो आपको करियर में नये नये अवसर प्रदान करेंगे। इसके प्रभाव से आपकी पदोन्नति होगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बनेंगे। पढ़ें पूरा राशिफल