2020 Horoscope (Rashifal) In Hindi: नया साल आने में अब कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। साल 2020 के पहले माह यानी जनवरी में शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 24 जनवरी को शनि धनु से मकर राशि में चले जायेंगे। जिसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ेगा। इसके बाद 30 मार्च को गुरु भी मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जहां पहले से ही शनि की मौजूदगी है इन दोनों ग्रहों की युति भी खास प्रभाव डालेगी। इसी के साथ सूर्य, चंद्र, मंगल, राहु और अन्य ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन करते रहेंगे। जिसका असर कुछ ऐसा पड़ेगा सभी राशि वालों पर…
मेष राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए नया साल कल्याणकारी साबित होगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतनी पड़ेगी। वृष राशि वालों के लिए भी नया साल उन्नति भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन और बिजनेस दोनों में ही सफलता हासिल होगी। शनि की साढ़े साती से मुक्ति भी मिल जायेगी। मिथुन राशि वालों की नौकरी में पदोन्नति के आसार रहेंगे। कर्क वालों को कर्म पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
सिंह वालों की साख में बढ़ोतरी होगी। जीवन साथी के साथ ये साल अच्छा व्यतीत होगा। कन्या राशि वाले बिजनेस जातकों के लिए नया साल शानदार रहेगा। तुला वाले अपने लिए वाहन खरीद सकते हैं। वृश्चिक वालों के लिए सुख समृद्धि भरा रहेगा नया साल। इसी तरह धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए भी नया साल उम्मीदों भरा रहने वाला है। तो वहीं कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती का प्रारंभ होने से इनके कष्ट बढ़ सकते हैं।
आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)
धनु से मकर राशि में सोमवार, 30 मार्च, 2020 3:50 AM
मकर वक्री गुरुवार, 14 मई, 2020 7:58 PM
धनु वक्री मंगलवार, 30 जून, 2020 5:25 AM
धनु मार्गी रविवार, 13 सितंबर, 2020 6:12 AM
धनु से मकर राशि में शुक्रवार, 20 नवंबर, 2020 1:22 PM
साल 2020 के पहले महीने यानी जनवरी से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा। 24 जनवरी को शनि का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान आप पर चल रही शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। करीब इसी समय आपकी राशि के पांचवें भाव में शनि का आगमन होगा। जो शुभ होगा। यह आपको मान सम्मान, हायर एजुकेशन के अलावा हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। मार्च का महीना भी आपके लिए शुभ होगा। हालांकि, मार्च के आखिर में ही गुरु मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस स्थान में शनि पहले से ही मौजूद है। गुरु और शनि का साथ नीचभंग राजयोग बनाएंगे। जो आपके भाग्य में संतान योग बनाएगा।
मई के शुरुआती 15 दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाले हैं। लेकिन इस महीने के आखिरी 15 दिन शनि व गुरु की चाल उल्टी होने से आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। इस दौरान निवेश के कार्य बिल्कुल न करें। जून में गुरु के दोबारा से धनु राशि में आते ही आपके काम बनने लगेंगे। सितंबर तक हालात सामान्य बने रहेंगे। 23 सितंबर को राहु अपनी उच्च मानी जाने वाली राशि यानि की आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे तो कि आपके हुनर को निखारने में आपकी सहायता करेंगे। इस दौरान जमीन जायदाद का सुख भी मिल सकता है।
साल की शुरूआत के पहले महीने की 24 तारीख को शनि का स्थान बदलेगा। जोकि आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। इस समय में आप अपने छोटे भाई बहनों के भविष्य के लिए भी चिंतित रहेंगे। 30 मार्च को गुरु का स्थान भी बदलेगा। यह शनि का साथ देने मकर राशि में आ जाएंगे। बृहस्पति आपकी राशि से पांचवें और धन भाव के मुखिया हैं। गुरु का शनि के साथ आने पर नीचभंग राजयोग बनाएंगे। यह योग आपके साहस को दर्शाता है। गुरु आपके भाग्य भाव पर भी नजर रखेंगे। जिससे भाग्य आपके साथ रहेगा। गुरु ही आपके परिवार को एकजुट रखने में मदद करेगा। यह समय अविवाहितों के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।
साल 2020 में तुला राशि वालों को शनि साढ़े साती परेशान नहीं करेगी। लेकिन जनवरी में शनि के मकर राशि में जाते ही आपके ऊपर शनि की ढैय्या जरूर शुरू हो जायेगी। जिसके प्रभाव से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान शनि आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए पूरे साल शनि का गोचर आपके ऊपर क्या प्रभाव डाल रहा है
शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होते ही कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी वाले जातकों को कार्यस्थल पर अपने प्रतिद्वंदियों के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपको इस दौरान अपने हर एक कार्य को बड़े ही सावधानी के साथ करने की जरूरत पड़ेगी। आप अपने कार्यों को लेकर थोड़ी बहुत लापरवाही भी कर सकते हैं। जिससे आपके संबंध अपने उच्च अधिकारियों से खराब हो सकते हैं। शनि के राशि गोचर के समय कार्यस्थल पर एकदम अनुशासन में रहें नहीं तो नौकरी हाथ से जा भी सकती है। पढ़ें पूरा राशिफल
24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिस दौरान कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का प्रथम चरण शुरू हो जायेगा। शनि आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। जो आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने का संकेत दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं शत्रु भी आपको परेशान करने वाले हैं। नौकरी में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए शनि के गोचर अनुसार कैसा रहने वाला है आपके लिए नया साल…Kumbh Shani Sade Sati Effects 2020
11 मई, 2020 को शनि का वक्री होने से कार्यक्षत्र में बदलाव की संभावना है। इसके अलावा शनि के प्रभाव से पिता का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। शनि वक्री के बाद 14 मई को गुरु भी वक्री होंगे। जिसके प्रभाव से आप आपके अधूरे कार्य पूरे कर सकते हैं। साथ ही रिलेशनशिप को लेकर चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। 13 सितंबर, 2020 को गुरु मार्गी हो जाएंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपके मन में कार्य को लेकर नए-नए विचार आएंगे।
साल 2020 में गुरु 30 मार्च 2020 को अपनी स्वराशि धनु से मकर में प्रवेश करेंगे। लेकिन पुनः 30 जून को वक्री होकर धनु राशि में आ जाएंगे और फिर 20 नवंबर को गुरु वापस मकर राशि में संचरण करेंगे। गुरु को शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, धर्म-अध्यात्म और नैतिक कार्यों का कारक है। राशियों में इसे धनु और मीन राशियों का स्वामित्व प्राप्त है।
साल 2020 में शनि, शुक्रवार दिनांक 24 जनवरी 2020 को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ये 5 राशियां वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ आदि शनि के प्रभाव में रहेंगी। शनि के मकर राशि में जाते ही वृश्चिक राशि वालों पर शनि साढ़े साती का प्रभाव खत्म हो जायेगा तो वहीं कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जायेगी।
साल 2020 में ही राहु का राशि परिवर्तन भी होगा। 23 सितंबर को राहु वृषभ राशि में चला जायेगा जो आपकी राशि से कर्मभाव में होंगे। इससे आपके कार्य करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपको अपने सीनियर्स की सहायता से आगे चलना होगा। केतु माता के स्थान पर प्रवेश करेंगे जो माता की हेल्थ के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
नव वर्ष 2020 सिंह राशि वालों के मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपकी राशि के स्वामी सूर्य पंचम स्थान में बुध, गुरु, शनि व केतु के साथ बैठकर बुधादित्य योग बना रहे हैं जो कि इस वर्ष आपकी साख में बढ़ोतरी के संकेत हैं। करियर के लिहाज से ये नया साल आपके लिए काफी उन्नति भरा रहने वाला है। सप्तम भाव में चंद्रमा आपकी जीवन साथी से अच्छी बॉन्डिंग की तरफ इशारा कर रहा है।
कर्क राशि वालों को नये साल में कर्म के अनुसार फल मिलेगा। यानी जितनी मेहनत आप करेंगे रंग लायेगी। साल 2020 के ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपको कर्म पर ज्यादा ध्यान देना होगा बजाय भाग्य के। वर्ष की शुरुआत में कर्क वालों के लिए चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे जो आपको स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा परेशान कर सकते हैं। इस समय आपको कई प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जिसमें आपको समफलता मिलने के प्रबल आसार भी रहेंगे।
11 मई को शनि का वक्री होना बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकता है। आप पर आरोप भी लग सकते हैं इसलिए अपने कार्यों को सावधानी से करने की जरूरत पड़ेगी। 14 मई को गुरु वक्री हो जायेंगे जो आपकी निजी जिंदगी को प्रभावित करेंगे। धन मामलों में लाभ होगा। 30 जून से धनु में गुरु के जाने से आपको स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। 23 सितंबर को राहु राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में आ जायेंगे जो आपकी राशि के 12वें स्थान में होंगे जो व्यय का स्थान माना जाता है। जिससे खर्चों में बढ़ोतरी होगी। हालांकि विदेश जाने के इच्छुक लोगों का इस दौरान सपना पूरा हो सकता है। 29 सितंबर को शनि के मार्गी होने पर आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी के आसार हैं।
वर्ष की शुरुआत में आपको धैर्य रखने की जरूरत पड़ेगी। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें। साल की शुरुआत में राहु आपकी राशि में विराजमान होने से आप योजनाएं तो बना सकेंगे लेकिन भ्रमित भी हो सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखना होगा। 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन करके आपकी राशि के अष्टम भाव में विराजमान हो जायेंगे। शनि की ये दृष्टि आपके लिए लाभकारी साबित होगी। 30 मार्च से बृहस्पति मकर राशि में चले जायेंगे जो उनकी नीच राशि है। शनि यहां पहले से ही मौजूद हैं। शनि और गुरु की यह युति आपके लिए नीचभंग राजयोग बना रहा है जिसका लाभ आपको अपने करियर में मिलेगा।
30 मार्च 2020 को गुरु भाग्य के स्थान में आ जायेंगे जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं। इन दोनों ग्रहों की युति आपके लिए शुभ संयोग बना रही है। जो आपको आपार सफलताएं दिला सकती हैं। बृहस्पति को अच्छा सलाहकार माना जा जाता है इसलिए शनि और गुरु के साथ होने से जीवन के हर एक पहलु पर अच्छे सुझाव मिलेंगे।
वर्ष के आरंभ में शनि आपकी कुंडली के 12वें स्थान में होने से थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। जिस कारण आप शुरुआत में कुछ काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। इस दौरान आपको आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। इस समय आपको ऊपर शनि की ढैय्या भी चल रही है। इसलिए आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूर पड़ेगी। लेकिन 24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपको शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जायेगी।
इस साल की कुंडली में लाभ स्थान में चंद्रमा की युति है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा वाहन सुख का भी योग है। साल के शुरुआत में शनि के राशि परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। जो काम पहले से अटके पड़े थे उसे पूरा कर पाएंगे। साथ ही पिता से मतभेद हो सकता है। कुछ समय के बाद कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलना होगा। अन्यथा मुश्किल खड़ी हो सकती है। 30 मार्च को बृहस्पति आपकी कुंडली के भाग्य स्थान से कर्म स्थान पर जाएंगे। इस स्थिति में वे नीच राशि में होंगे। ज्योतिष के मुताबिक ग्रह का नीच राशि में होना अशुभ है। परंतु, आपकी कुंडली में पहले से कर्म भाव में शनि के होने से छोटे-मोटे कार्य भी लाभ दिलाने वाले होंगे।