एक महिला के साथ बलात्कार और प्रताड़ना से जुड़े एक मामले में छह लोगों, जिनमें से दो महिलाएं भी हैं, को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया है। हमले का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वीडियो में एक महिला को आरोपी द्वारा प्रताड़ित करते हुए देखा जा सकता है। यहां तक ​​कि वीडियो में दरिंदे महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल डालते हुए भी देखे गए हैं। बाद में 22 वर्षीया के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना करीब छह दिन पहले बेंगलुरु की है।

बेंगलुरु पुलिस ने एक बयान में कहा, “वीडियो क्लिप और आरोपी व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर, आरोपी के खिलाफ बलात्कार, हमला और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों का मामला बनाया गया है।” पुलिस ने आगे बताया, “अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, वे सभी एक ही समूह का हिस्सा हैं और माना जा रहा है कि वे बांग्लादेश से हैं। पैसो को लेकर, आरोपियों ने पीड़िता को क्रूरता से पीटा। पीड़िता बांग्लादेशी बताई जा रही है। जिसे कि मानव तस्करी के लिए भारत लाया गया था।”

बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि महिला फिलहाल दूसरे राज्य में है और उसे लाने के लिए एक टीम भेजी गई है। उसके वापस आने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया जाएगा। घटना और वीडियो ने विशेष रूप से पूर्वोत्तर में आक्रोश पैदा किया। वीडियो देखने के बाद यह माना गया कि पीड़िता देश के उस हिस्से से है और असम पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी मांगी थी।

पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट में कहा, ‘ये तस्वीरें 5 दोषियों की हैं जो एक वायरल वीडियो में एक युवा लड़की को बेरहमी से प्रताड़ित करते और उससे बलात्कार करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना का समय या स्थान स्पष्ट नहीं है। इस अपराध या अपराधियों के बारे में जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति हमसे संपर्क कर सकता है। उन्हें अच्छी तरह से पुरस्कृत किया जाएगा। ” पुलिस ने एक अन्य पोस्ट में लिखा,”हमें इस जघन्य अपराध के अपराधियों को सजा दिलाने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए।”