पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी चल रही है। आज हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की। ममता बनर्जी का आज जन्मदिन है। ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में हुआ था और वो 66 साल की हो गई हैं। साल 2011 से पश्चिम बंगाल पर राज कर रहीं ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहिला महिला मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने वाम दलों को सत्ता को उखाड़कर बंगाल पर जो राज कायम किया वो एक मिसाल है और अब आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी उनकी हुंकार विपक्षियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
कुछ वक्त पहले ‘इंडिया टीवी’ को दिये गये उस साक्षात्कार की जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम नहीं करते हैं। मोदी सिर्फ झूठ बोलते हैं, उन्होने हमारे देश को बर्बाद किया है। दलितों पर अत्याचार बढ़ा, बेरजोगारी हो गया। बहुत सारे उद्योगों को नुकसान हुआ। बीएसएनएल के कर्मचारियों को दिक्कत हुई।
इस इंटरव्यू में जब ममता बनर्जी से पूछा गया कि मोदी सरकार राष्ट्रवाद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधता है कि विपक्ष को राष्ट्रवाद को पसंद नहीं करता है। इसके जवाब में ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी जी को राष्ट्रवाद के बारे में कुछ भी नहीं पता है। ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी ने सिर्फ गुजरात देखा है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मोदी जी दूसरे राज्यों के काम में इंटरफेयर करते हैं। काम नहीं करते हैं दलाली ज्यादा करते हैं।
आपको बता दें कि इस बार पश्चिम बंगाल का चुनाव कई मायने में दिलचस्प होने वाला है। चुनाव से पहले दीदी की तृणमूल कांग्रेस को कई झटके भी लगे हैं। कई बड़े नेता टीएमसी का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं।
इस बार एआईएमआईएम ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव में कूदनेे का ऐलान किया है तो वहीं कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।