Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक 40 साल की महिला पुलिसकर्मी सरयू एक्सप्रेस ट्रेन (Saryu Express Train) के अंदर जख्मी हालात में मिली है। महिला पुलिसकर्मी के चेहरे पर एक गहरा कट था और उसके सिर पर भी चोट थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महिला पुलिसकर्मी की हालत अब स्थिर है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, सुबह करीब चार बजे एक पैसेंजर ने GRP को घायल महिला पुलिसकर्मी के बारे में सूचित किया। महिला पुलिसकर्मी ट्रेन के इंजन से तीसरे कोच में (जनरल बोगी) में सीट के नीचे पड़ी हुई थी। GRP को सूचना देने वाले यात्री ने अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन से सरयू एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी।

यात्रियों द्वारा बनाई गई वीडियो में महिला पुलिसकर्मी दर्द से कराहती हुई देखी जा सकती है। जब उसे रेस्क्यू किया गया, तब उसने अपने यूनीफॉर्म का लोअर पार्ट नहीं पहना हुआ था। घायल पुलिसकर्मी को पहले लोकल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के लिए ले जाया गया और फिर वहां से उसे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

क्या बोली पुलिस

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में लखनऊ डिवीजन GRP की एसपी पूजा यादव ने बताया कि उसकी हालत अब स्थिर है लेकिन वह अभी बात करने की हालत में नहीं है। उसके भाई द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर IPC की धारा 307, 353, 332 के तहत FIR दायर कर ली गई है।

GRP के अनुसार, घायल पुलिसकर्मी जिस समय घायल हुई उस टाइम वो ड्यूटी पर थी। अयोध्या कैंट GRP के SHO पप्पू यादव ने बताया कि पीड़िता सुलतानपुर में कोतवाली पुलिस के क्षेत्र में महिला हेल्पलाइन सेल में पोस्टेड है। उसकी ड्यूटी अयोध्या जिले में ‘सावन के मेले’ में लगाई गई थी। उसे अयोध्या जंक्शन पर उतरना था, लेकिन किसी वजह से वह स्टेशन पर उतरने से चूक गईं।

GRP द्वारा किए दावे के अनुसार, घायल पुलिसकर्मी ने शाम 9.15 बजे सरयू एक्सप्रेस पकड़ी थी। उसे रात के 12.01 बजे अयोध्या जंक्शन पर उतरना था। बुधवार को उसकी ड्यूटी का टाइम सुबह 3 बजे से दोपहर 3 बजे तक था।

अयोध्या से चढ़े पैसेंजर्स ने दी GRP को सूचना

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पीड़िता ने ट्रेन में अपनी जर्नी जारी रखी। सरयू एक्सप्रेस अपने आखिरी स्टेशन मनकापुर जंक्शन रात के 12.50 बजे पहुंची। यहां से अयोध्या जंक्शन 38 किमी दूर है। वापसी में ट्रेन सुबह के 3.46 बजे अयोध्या जंक्शन पहुंची। वहां से ट्रेन में सवार हुए पैसेंजर्स ने GRP को सूचित किया।

एसपी पूजा यादव ने बताया कि जिस समय पीड़िता को रेस्क्यू किया गया, उस समय ट्रेन में कोई और सवार नहीं था। ट्रेन में अयोध्या से सवार हुए पैंसेंजर्स ने जब कोच में घायल पुलिसकर्मी को देखा तो उन्होंने GRP को सूचित किया। उन्होंने कहा कि क्योंकि केस सेंसिटिव नेचर का है और प्रारंभिक स्टेज में है इसलिए इसपर ज्यादा टिप्पणी नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि मौके से मिले आइट्म्स को फॉरेंसिक डिपार्टमें को डिटेल जांच के लिए भेज दिया गया है। KGMU के स्पोक्सपर्सन सुधीर सिंह ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी की हालत अब स्थिर है। बता दें कि पीड़िता प्रयागराज की रहने वाली है। उसने साल 1998 में यूपी पुलिस ज्वॉइन की थी और वो अविवाहित है।