उत्तर प्रदेश में अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सोमवार (24, सितंबर, 2018) को यहां एक कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया वॉलंटियर्स से मुखातिब हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, अभी देखना मजा आएगा। आने वाले दो-तीन महीनों में ऐसा मजा दिखाएंगे हम आपको। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के जो काम हैं वो हैं- राफेल, ललित मोदी, विजय माल्या, नोटबंदी, गब्बर सिंह टैक्स। इन सब में चोरी है। एक-एक कर हम दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं, नरेंद्र मोदी चोर हैं।
कार्यक्रम में पीएम पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘चौकीदार जी (नरेंद्र मोदी) प्रधानमंत्री बने और सीधे फ्रांस जाते हैं और वहां के राष्ट्रपति से सौदा होता है। मोदी जी कहते हैं कि HAL छोड़िए, अनिल अंबामी को कॉन्ट्रैक्ट देना है।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वो जानना चाहते हैं कि 526 करोड़ वाले जहाज को 1600 करोड़ में क्यों खरीदा गया? राहुल गांधी के मुताबिक उन्होंने इस मामले में जिस वक्त नरेंद्र मोदी जी जब आंखें मिलाई वो कभी दाएं देखने लगे, कभी बाएं देखने लगे तो कभी ऊपर-नीचे देखने लगे। देश का चौकीदार हर मामले में भाषण दे सकता है लेकिन राफेल डील के बारे में भाषण नहीं दे सकता है।
राहुल गांधी ने दावा कि वो फ्रांस गए और उन्होंने वहां के राष्ट्र प्रमुख से पूछा कि क्या आपकी शर्तों में यह लिखा की हिंदुस्तान के हवाई जहाजों के दाम हिंदुस्तान की ही जनता को नहीं बताने हैं। राहुल गांधी के मुताबिक, ‘फ्रांस के राष्ट्रपति कहते हैं कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। भारत राफेल के दाम पूरे हिंदुस्तान को बताना चाहे तो बता सकता है। फ्रांस के राष्ट्रपति कहते हैं कि राफेल जहाज का दाम बताओ और हमारे भारत की रक्षा मंत्री कहती हैं कि नहीं बताऊंगी।’
Abhi toh shuruwat hui hai, abhi dekhna, maza aayega, aane wale 2-3 mahine mein aisa maza dikhayenge hum aapko: Rahul Gandhi speaking about the Rafale deal to social media volunteers in Amethi yesterday pic.twitter.com/rFK9jCTkGH
— ANI UP (@ANINewsUP) September 25, 2018
Narendra Modi ke jo kaam hain- Rafale, Lalit Modi, Vijay Mallya, notebandhi, Gabar Singh Tax, in sab mein chori hai: Ek -ek kar hum dikha denge ki yeh jo Narendra Modi chowkidaar nahi hain, Narendra Modi ji chorr hain: Rahul Gandhi in Amethi yesterday pic.twitter.com/7qHSmSBat5
— ANI UP (@ANINewsUP) September 25, 2018
बता दें कि राफेल डील मामले में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का बयान आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अब चौतरफा घिरती हुई नजर आ रही है। सबसे ज्यादा सवाल पीएम नरेंद्र मोदी पर उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया में उनकी विश्वसनीयता का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्हें झूठा पीएम कहा जा रहा है। कुछ ट्वीट्स में उन्हें ‘चोर’ तक कहा गया है।