Uttar Pradesh Police Jobs : उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए गुड न्यूज है। राज्य सरकार जल्द ही यूपी में 35,700 पुलिसकर्मियों और फायरमैन की भर्ती करने जा रही है। योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी व फायरमैन के 35,700 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी।”
कौन कर सकता है अप्लाई?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में राज्य सरकार 18 से 22 साल के युवाओं को मौका दे सकती है। इनकी शैक्षिक योग्यता 12वीं पास रखी जा सकती है। हालांकि उम्मीदवारों की सही उम्र सीमा और शैक्षिक योग्यता यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चल सकेगी। आखिरी बार कांस्टेबल की भर्ती साल 2018 में निकली थी।
किस तरह से होगा यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में होने की संभावना है यानी यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) नहीं होगा। इस एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइम सवाल पूछे जाएंगे, जिनके जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे।
यूपी पुलिस भर्ती परीभा में रीजनिंग, जनरल नॉलेज, साइंस, जनरल हिंदी, मेंटल एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल के सवाल पूछे जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को अंतिम और स्पष्ट जानकारी इस परीक्षा के नोटिफिकेशन के जरिए ही मिल पाएगी।
ओडिशा में भी चल रही पुलिस भर्ती
ओडिशा में भी पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने युवाओं से ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कहा है। जो युवा ओडिशा पुलिस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं वो 21 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, 18 से 23 साल के युवा इस एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने वाले का 12वीं पास होना जरूरी है। इस एग्जाम के लिए कोई फी नहीं रखी गई है। उम्मीदवारों को पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी, फिर उनका फिजिकल टेस्ट होगा, इसके बाद उनका ड्राइविंग टेस्ट होगा (वैकल्पिक) और अंत में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जाम होगा।
