उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने खेल कर दिया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने फूलपुर विधानसभा सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया है। जबकि यह सीट कांग्रेस को दिए जाने की चर्चा थी। इसके लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर भी लगाया था। सूत्रों के अनुसार इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच चर्चा भी हुई थी।
फूलपुर पर कांग्रेस दांवा पेश कर रही थी। कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव की 9 में से 3 सीटें चाह रही थी लेकिन सपा ने उसके लिए गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर विधानसभा कांग्रेस के लिए छोड़ी है। वहीं उपचुनाव को लेकर सूत्रों के माध्यम से ये भी खबर आ रही थी कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच बात चीत भी हुई थी। दोनों ने इंडिया गठबंधन के तहत आम सहमति भी बनाई थी।
क्यों हो रहा है उपचुनाव
LIVE: JPC की घटना पर बाहर क्यों दिया गया बयान? AAP सांसद संजय सिंह ने उठाए सवाल
2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में फूलपुर सीट से बीजेपी के प्रवीण पटेल चुनाव जीतकर दूसरी बार विधायक बने थे। लेकिन बीते 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रवीण को फूलपुर लोकसभा उम्मीदवार बना दिया। चुनाव में प्रवीण को जीत मिली और वो पहली बार संसद पहुंच गए। जिसके बाद प्रवीण को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना।
फूलपुर के साथ ही प्रदेश की 8 और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। अबेडकर नगर की कटहरी, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, गाजियाबाद, सीसामऊ, मीरापुर और खैर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। जिसमें से 6 सीटों पर सपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। बाकि की तीन सीटों पर मंथन जारी है। वहीं बीजेपी एंव उसके सहयोगी दलों ने अभी किसी भी सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं घोषित किए हैं। फूलपुर पर कांग्रेस दांवा पेश कर रही थी। कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव की 9 में से 3 सीटें चाह रही थी लेकिन सपा ने उसके लिए गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर विधानसभा कांग्रेस के लिए छोड़ी है।