Mainpuri By-election : मैनपुरी (Mainpuri) लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव (By-election) के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने यह दिखा दिया है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) एक हो गए हैं। जहां चुनावी सभाओं के दौरान अखिलेश शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखाई दिए थे। वहीं शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने भी मंच से यह बयान दिय था कि अब पूरा परिवार एक हो गया है। और वह मिलकर भाजपा (BJP) को हराएंगे। परिवार की एकजुटता को लेकर अब शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने भी बयान दिया है।
प्रसपा अध्यक्ष के बेटे ने दिया बयान
मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने बयान दिया है कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव जनता की मांग पर एक हुए हैं। नेता जी हमें यह सिखाया है कि जनता सबसे ऊपर है। जनता की बात को स्वीकारा है। उन्होने कहा कि इस एकता का प्रभाव आने वाले चुनाव के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।
निकाय चुनाव को लेकर भी दिया बयान
शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव एक जनसभा के बाद मीडिया से बात कर रहे थे । उनसे पूछा गया कि आगामी निकाय चुनाव में क्या अखिलेश यादव और शिवपाल यादव साथ चुनाव लड़ेंगे ? इसके जवाब में उन्होने कहा कि इस बात का फैसला उपचुनाव के परिणाम के बाद लिया जाएगा।
पहली बार जसवंत नगर (Jaswant Nagar) में एक साथ नजर आएंगे अखिलेश-शिवपाल
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Lok Sabha By-poll) के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार (21 नवंबर, 2022) को पहली बार चाचा शिवपाल यादव के गढ़ जसवंत नगर (Jaswant Nagar) जाएंगे। यहां चाचा-भतीजे एक साथ मंच साझा करते नजर आएंगे।
यादव-ठाकुर और Shivpal कर पाएंगे शाक्य वोटों की भरपाई, Akhilesh Yadav का प्लान, देखें वीडियो
मैनपुरी सीट से सपा ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को उम्मीदवार बनाया है और उन्हें जिताने के लिए पूरा यादव परिवार चुनाव प्रचार में जुटा है। इस बीच जसवंतनगर में अखिलेश और शिवपाल के अलावा राम गोपाल यादव भी मौजूद रहेंगे।