मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के किनारे हुए नाव दुर्घटना में 15 लोगों की जान चली गई थी। वहीं इस घटना में बहुत सारे लोगों की जान बचाई गई थी। हालांकि इस जान बचाने वाले में मुख्य रूप से आरिफ भाई बामणे थे। आरिफ भाई ने इस हादसे में डुब रहे लोगों को बचाने में मदद की थी। आरिफ के इस हिम्मत वाला काम करने की वजह से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सम्मानित किया है।
सुपरहीरो बनकर पहुंचे थे आरिफ
मुंबई नाव हादसे में आरिफ ने उस दौरान 30 मिनट के भीतर ही 30 लोगों को बचाया था। जिसके वजह से उनकी खूब वाहवाही हो रही थी। जिस समय नाव हादसा हुआ उस दौरान आरिफ मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पर नाव चालक के तौर तैनात थे। जानकारी मिलते ही आरिफ घटना स्थल पर सुपरहीरो बनकर पहुंचे। उन्होंने 30 मिनट के भीतर ही 30 लोगों की जान बचाकर उनको सही सलामत बाहर ले आए।
उद्धव ठाकरे ने किया सम्मानित
आरिफ भाई बामणे के इस काम से प्रभावित होकर उद्धव ठाकरे ने उन्हें सम्मानित किया है। आरिफ बीते कुछ दिनों से लोगों के चहेते बने हुए हैं। इस वजह से लोगों के बीच उनकी चर्चा भी खूब हो रही है।
महाराष्ट्र में BJP बनाम एकनाथ शिंदे की सियासी लड़ाई में कौन किस पर भारी पड़ा?
न्यूज नाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी नाव पूर्वा के साथ ड्राइवर आरिफ और उनकी टीम जवाहरदीप से मुंबई की ओर जा रही थी। इसी दौरान उनको अचानक हादसे की जानकारी मिली। राहत और बचाव टीम ने आरिफ को बिना देरी किए घटना स्थल पर पहुंचने को कहा गया। वो भी तुरंत मौके पर पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाइफ जैकेट दी। न्यूज नाइन के अनुसार आरिफ की नाव में 20 से 25 लोग सवार थे। जबकि टाइम्स नाउ मराठी के अनुसार नाव में 30 से 35 लोग थे।
न्यूज नाइन की रिपोर्ट के अनुसार आरिफ ने बताया कि उन्होंने अपने 18 साल के इस करियर में इतना बड़ा राहत और बचाव कार्य नहीं देखा। बीते बुधवार को हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि आरिफ जैसे लोगों की वजह से 50 से ज्यादा लोगों को बचाया भी गया था। आरिफ ने बताया कि एक तीन साल की बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तो उन्होंने उसकी मदद की। जिसके बाद वो सांस लेने लगी।