त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्विटर पर अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो मां को अदरक वाला गर्म पानी पिलाते हुए नजर आते हैं। सीएम ने रविवार (5 जुलाई, 2020) को ये वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैंने आप सभी से जो अनुरोध किया, उसके अनुसार मैंने आज सुबह अपनी मां को गर्म पानी में अदरक डालकर पिलाया। मुझे आशा है कि आपने अपने घर में अपने माता-पिता और बड़ों का इस तरह ध्यान रखा होगा। ट्वीट में सीएम ने आगे कहा कि अगर आपने ऐसा नहीं किया है, तो उन्हें यह आज ही पिलाएं।
दरअसल सीएम देब ने राज्य के लोगों से अपील की थी कि वो घर में रहते हुए अपने माता-पिता की सेवा करें। गरम पानी में अदरक डाल कर अपने माता- पिता व घर के अन्य बुजुर्गों को पिलाएं। जनता से अपील के बाद उन्होंने भी खुद इसपर अमल करते हुए घर की किचन में गरम पानी किया। उसमें अदरक डाला और अपने हाथों मां को पिलाया। गर्म पानी के साथ अदरक को शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर माना जा रहा है। ऐसे में सीएम में लोगों से ऐसा करने की अपील की थी।
Weather Forecast Today Live Updates
राज्य सरकार ने इससे पहले कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-C से भरपूर अनानास और नींबू का रस फल बांटने का निर्णय लिया। सरकार ने कहा कि एक महीने तक इम्यूनिटी बूस्टर प्रोग्राम जाएगा। जिसके तहत हर शनिवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनानास और नींबू का रस बांटेगी। सरकार ने बताया कि अनानास और नींबू की खरीद सीधे किसानों से की जा रही है ताकि उन्हें भी मदद मिल सके। इस अभियान पर प्रतिमाह 1 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एक सप्ताह में अधिकतम 200 अनानास और 400 नींबू (रस के रूप में) एक वार्ड में वितरित करने की अनुमति दी गई है।
আপনাদের সকলের প্রতি আমি যে অনুরোধ করেছিলাম সে অনুরোধ অনুসারে আমি আজ সকালে আমার মাকে গরম জলে আদা দিয়ে পান করিয়েছি। আশা করি আপনারাও আপনাদের ঘরে মা, বাবা ও বয়স্কদের এভাবেই সুশ্রুষা করেছেন। আর যদি না করে থাকেন তাহলে আজ অবশ্যই তাদের এই পানীয়টি পান করাবেন। pic.twitter.com/aIXWQP26RW
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) July 5, 2020
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह तक त्रिपुरा में 1568 लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 1202 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं और 365 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना से एक शख्स की मौत हो चुकी है।