Telangana Politics: तेलंगाना (Telangana) से चार बार के पूर्व विधायक एम शशिधर रेड्डी (M Shashidhar Reddy) शुक्रवार (25 नवंबर, 2022) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा दिया था।

एम शशिधर रेड्डी ((M Shashidhar Reddy)) तेलंगाना (Telangana) के सनतनगर विधासभा क्षेत्र का से चार बार प्रतिनिधित्व किया है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) और सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार (Telangana BJP president Bandi Sanjay Kumar) की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की।

तेलंगाना में शशिधर रेड्डी ((M Shashidhar Reddy) ने ऐसे वक्त में भाजपा ज्वाइन की है, जब तेलंगाना में विधायकों के खरीद-फरोख्त का मामले को लेकर राजनीति गर्म है। साइबराबाद पुलिस ने 26 अक्टूबर को तीन लोगों जिनमें रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा, नंद कुमार और सिंहयाजी स्वामी को रंगा रेड्डी के एक फार्महाउस से गिरफ्तार किया था। आरोप था कि भाजपा ने कथित तौर पर टीआरएस के कुछ विधायकों को अपने साथ मिलाने की कोशिश की थी।

Telangana BJP MLA एटेला राजेंद्र ने KCR पर लगाया था आरोप

इससे पहले 6 नवंबर को तेलंगाना के भाजपा विधायक एटेला राजेंद्र ने केसीआर सरकार पर उनके विधायकों को खरीद-फरोख्त कर विपक्ष को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। राजेंद्र ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा भाजपा द्वारा कथित खरीद-फरोख्त पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया, देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी।

Telangana CM ने कहा था कि भाजपा ने अब तक 8 सरकारें गिराई

के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) ने एक वीडियो जारी किया करते हुए आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी के विधायकों को बीजेपी की तरफ से रिश्वत दी गई। केसीआर ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने अब तक 8 सरकारें गिराईं हैं और उनकी योजना 4 अन्य सरकारें गिराने की है। केसीआर ने कहा था कि भाजपा की 24 लोगों की एक टीम विभिन्न राज्यों में विधायकों के अवैध शिकार और चुनी हुई सरकारों पर बुलडोजर चलाने पर काम कर रही है।

केसीआर की टिप्पणी पर उनकी आलोचना करते हुए, भाजपा विधायक ने कहा था कि टीआरएस ने 2018 के बाद से पूर्ण बहुमत होने के बावजूद अन्य दलों के विधायकों की खरीज-फरोख्त कर लोकतंत्र की हत्या की है।