राजनीति की गहमागहमी और कड़वाहट से अलग शीला दीक्षित बेहद संजीदा शख्सियत थीं। उनकी जिंदादिली के न सिर्फ समर्थक बल्कि विरोधी भी कायल थे। शीला दीक्षित बेहद छोटी उम्र से ही वेस्टर्न म्यूजिक की शौकीन थीं। अक्सर वे रेडियो पर अपने पसंदीदा गाने सुनने के लिए इंतजार किया करती थीं। संगीत के साथ-साथ उनकी फिल्मों में भी खासी रूचि थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की यह कद्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बड़ी प्रशंसक थीं। उन्होंने शाहरुख की फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ 20 बार देखी थी।
किताबों और फुटवियर्स का भी खासा शौक थाः फिल्मों और संगीत के अलावा उन्हें फुटवियर्स का बड़ा शौक था। उनके पास इनका अच्छा-खासा कलेक्शन भी था। इनके साथ-साथ उन्हें किताबें पढ़ना भी बहुत पसंद था। थियेटर में पहली बार हेमलेट फिल्म देखी थी, यह ब्लैक-एंड-व्हाइट फिल्म थी।
National Hindi News, 21 July 2019 LIVE Updates: दिनभर की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
विरोधी भी थे प्रशंसकः शीला के प्रशंसकों में विरोधी नेताओं की भी लंबी फेहरिस्त है। लोकसभा चुनाव 2019 में उनके खिलाफ चुनाव लड़ चुके दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें अपनी मां के समान बताया। उनके अलावा दिल्ली बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने भी दिल्ली के विकास में शीला दीक्षित के योगदान के लिए उनकी तारीफ की। वे लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं।
Sheila Dikshit Demise News Live Updates: शीला दीक्षित से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें
शीला दीक्षित का शनिवार (20 जुलाई) को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में निधन हो गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए रविवार (21 जुलाई) को उनका शव कांग्रेस कार्यालय में भी रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार दोपहर ढाई बजे निगम बोध घाट पर होगा।
Bihar News Today, 21 July 2019: बिहार से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए

