Sahebganj Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। नतीजों के मुताबिक, एनडीए ने 202 और महागठबंधन ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए में बीजेपी- 89, जदयू-85, एलजेपी (रामविलास) -19, हम- 5 और RLM- 4 ने चार सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, महागठबंधन में मुख्य पार्टी आरजेडी- 25, कांग्रेस- 6 को सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, साहेबगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के राजू कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरजेडी के पृथ्वीनाथ राय को हराया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज

साहेबगंज विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम

उम्मीदवारपार्टीनतीजे
राजू कुमार सिंहबीजेपी106322 (+ 13522)
पृथ्वीनाथ रायआरजेडी92800 ( -13522)
ठाकुर हरि किशोर सिंहजनसुराज4197 ( -102125)

साहेबगंज विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव में साहेबगंज सीट पर राजू कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था। राजू कुमार सिंह को 81 हजार दो सौ तीन वोट मिला था….तो आरजेडी कैंडिडेट रामविचार राय 65 हजार आठ सौ 70 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से राजू कुमार सिंह ने रामविचार राय को 15 हजार तीन सौ 33 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार कृष्णा कुमार सिंह 5 हजार तीन सौ 82 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर (वोटों में)
राजू कुमार सिंहवीआईपी81,203विजेता15,333
रामविचार रायआरजेडी (RJD)65,870उपविजेता
कृष्णा कुमार सिंहएलजेपी (LJP)5,382तीसरा स्थान

साहेबगंज विधानसभा सीट 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में साहेबगंज सीट से आरजेडी कैंडिडेट रामविचार राय ने जीत हासिल की थी। रामविचार राय को 70 हजार पांच सौ 83 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट राजू कुमार सिंह को 59 हजार नौ सौ 23 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामविचार राय ने राजू कुमार सिंह को 10 हजार छह सौ 60 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अजीमुल्लाह अंसारी, 6 हजार सात सौ 16 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें: आज की ताजा खबर, Hindi News, हिंदी न्यूज़ लाइव, 14 नवंबर 2025 LIVE: आज आएंगे बिहार चुनाव के नतीजे, नीतीश-तेजस्वी के बीच ताज की लड़ाई

प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर (वोटों में)
रामविचार रायआरजेडी (RJD)70,583विजेता10,660
राजू कुमार सिंहबीजेपी (BJP)59,923उपविजेता
अजीमुल्लाह अंसारीनिर्दलीय (Independent)6,716तीसरा स्थान