Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बिहार (Bihar) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के हालिया बयान पर द इंडियन एक्सप्रेस से बात की है। जिसमें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के 2025 के विधानसभा चुनावों में महागठबंधन का नेतृत्व करने की बात की थी। जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने नीतीश की प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 2019 के लोकसभा चुनाव में शून्य से पिछड़ने से लेकर 2020 के विधानसभा चुनाव में सत्ता के करीब पहुंचने तक और तेजस्वी यादव के एक नेता के रूप में उभरने के सफर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की है।
क्या नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को 2024 की तैयारी में जुट जाना चाहिए ?
जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से जुड़े बयान और नीतीश को मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए के सवाल पर कहा कि मैंने दिल्ली में जो कुछ कहा, उसे मीडिया ने अपने तरीके से रिपोर्ट किया है। मेरे कहने का मतलब यह है कि नीतीश कुमार को वीपी सिंह से सबक लेना चाहिए, जो अपना पद (राजीव गांधी की सरकार में केंद्रीय मंत्री) छोड़ने के बाद लोगों के पास गए थे। ये जनता है जो किसी को प्रधानमंत्री बना सकती है। वीपी सिंह भी तभी बने जब जनता ने चाह था। लोग अपना पीएम चुनते हैं। वीपी सिंह भी पीएम बने जब लोग उन्हें पीएम बनाना चाहते थे।
क्या नीतीश को मुख्यमंत्री पद छोड़ देना चाहिए
इस सवाल के जवाब में जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने कहा कि मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि बड़ी चीज को प्राप्त करने के लिए छोटी चीज त्यागी पड़ती है। सभी को याद है कि कैसे वीपी सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर पूरे विपक्ष में जोश भर दिया था। हमें भाजपा जैसी विभाजनकारी ताकत को हराने के लिए बहुत अच्छी तैयारी करनी होगी।
हमें ममता बनर्जी, नवीन पटनायक और अन्य जैसे नेताओं के साथ जुड़ना होगा। यह संभव नहीं हो सकता अगर कोई छोटी-छोटी बातों में फंसा रहे।