कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (19 सितंबर) को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बलात्कार के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को उसी तरह से संरक्षण दे रही है जैसे उसने उन्नाव मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को दिया था। प्रियंका ट्वीट कर कहा कि भाजपा की सरकार चिन्मयानंद के खिलाफ नहीं दर्ज कर रही है और पीड़िता भय में है।
उन्नाव रेप केस वाला रवैया अपना रही बीजेपी सरकार: प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहांपुर मामले में वही दुहरा रही है। पीड़िता भय में है, लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।
National Hindi News, 19 September 2019 LIVE Updates: देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पीड़िता ने दी है आत्महत्या करने की धमकी: गौरतलब है कि चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म की रपट दर्ज न होने से नाराज छात्रा ने बुधवार को सुबह इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया। पीड़ित छात्रा का कहना है कि स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।
भाजपा पर हमला कर क्या प्रियंका यूपी जमीन तलाश रही: बता दें कि कांग्रेस महासंचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा सरकार पर खुल कर हमला बोल रही है। कांग्रेस पार्टी ने जब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी को यूपी का महासचिव बनाया गया था। तब कांग्रेस पार्टी का मानना था कि प्रियंका गांधी यूपी में लाज रख लेंगी, लेकिन इसके ठीक विपरित हुआ। इस दौरान कांग्रेस पार्टी को अपनी पारम्परिक सीट अमेठी से भी हाथ धोना पड़ा। लवोकसभा चुनाव में हार के बाद भी यूपी में कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करने में लगी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो यूपी के 2022 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सीटों की सेंचुरी लगा सकती है।