बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल एनडीए सरकार की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस बीच प्रतिष्ठित Today’s Chanakya ने भी एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एनडीए की जबरदस्त वापसी के संकेत मिल रहे हैं। बिहार में एनडीए को 148 से 172 (160 सीट) सीटें मिल सकती हैं वहीं महागठबंधन को 65 से 89 (77 सीट) सीट मिल सकती है। जबकि अन्य को 3 से 9 (6 सीट) सीट मिल सकती है।

किस गठबंधन को कितना वोट?

चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में NDA का वोट शेयर 44 फ़ीसदी रह सकता है, जबकि महागठबंधन का वोट शेयर 38 फीसदी रह सकता है। वहीं अन्य को 18 फ़ीसदी वोट मिल सकता।

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी हो सकती है सही

अगर हम इस एग्जिट पोल को माने तो प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी सही हो सकती है। प्रशांत किशोर ने चुनाव के दौरान कई मीडिया इंटरव्यू में कहा कि उनकी पार्टी जन सुराज को या तो 150 से अधिक सीटें मिलेगी या फिर 10 से कम सीटों मिलेगी। चाणक्य एग्जिट पोल भी प्रशांत किशोर की पार्टी को 10 से कम सीट दे रहा है। वहीं लगभग सभी एग्जिट पोल प्रशांत किशोर की पार्टी को 10 से कम सीट दे रहे हैं। अगर एग्जिट पोल आंकड़ों में बदलते हैं तो प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी सही हो सकती है।

‘हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे…’,  तेजस्वी यादव ने बिहार को लेकर आए एग्जिट पोल्स को किया खारिज

अगर हम बिहार एग्जिट पोल पर नेताओं की बयानबाजी का जिक्र करें तो महागठबंधन इसे पूरी तरह से गलत बता रहा है। महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं और इस बार भी गलत साबित होंगे। वहीं एनडीए के नेता एग्जिट पोल को बिहार का ट्रेंड बता रहे हैं। उनका कहना है कि नतीजे 14 को आएंगे और एग्जिट पोल सही आकलन कर रहे हैं।