बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नितिन नबीन की आयु 45 साल है। वह 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं।

नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2023 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।

वहीं, नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “श्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले श्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि श्री नितिन नवीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं। मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बीजेपी ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

पीएन नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, “नितिन नबीन ने मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अलग पहचान बनाई है। वे युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई।”

कौन हैं नितिन नबीन?

नितिन नबीन की बात करें तो वो बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। 4 बार के विधायक नितिन मौजूदा बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं। बांकिपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार जीत हासिल करने वाले नितिन नबीन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया है। उन्होंने सरकार और संगठन दोनों में अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- ‘युवा और कर्मठ नेता हैं…’, नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन