Delhi Anaj Mandi fire LIVE News updates: पाक पीएम इमरान खान ने नागरिकता संसोधन बिल पर ट्वीट कर कहा कि हम भारतीय लोक सभा के नागरिकता कानून की कड़ी निंदा करते हैं, जो पाकिस्तान के साथ पूर्व मानवाधिकार कानून और द्विपक्षीय समझौतों के सभी मानदंडों का उल्लंघन करता है। उन्होंने कहा यह फासीवादी मोदी सरकार की तरफ से प्रचारित आरएसएस के “हिंदू राष्ट्र” डिजाइन का हिस्सा है।

लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। किसी के साथ अन्याय करने का सवाल ही नहीं है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने फीस वृद्धि मामले को लेकर फिर सड़क पर उतर गए हैं। सोमवार को जेएनयू के छात्र और शिक्षकों ने फीस वृद्धि को लेकर संसद तक मार्च निकालने की कोशिश की। इस दौरान जब छात्रों ने राष्ट्रपति भवन की ओर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

Karnataka Athani, Kagwad, Gokak, Yellapur By-Election Results 2019 LIVE Updates: कर्नाटक उप-चुनाव के नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें

Hindi News Today, 09 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर हुई वोटिंग में पक्ष में 293 और विपक्ष में 82 वोट पड़े। बिल को गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया था। इसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ था।

Live Blog

Highlights

    16:23 (IST)10 Dec 2019
    महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज मुंबई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

    महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज मुंबई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की है। सीएम ने पुलिस को महिला उत्पीड़न और अन्य संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    15:41 (IST)10 Dec 2019
    नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ गुवाहाटी की सड़कों पर छात्रों का प्रदर्शन जारी

    असम: नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ गुवाहाटी की सड़कों पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। विधेयक कल रात लोकसभा में पारित किया गया था।

    14:16 (IST)10 Dec 2019
    पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थीयों में खुशी का माहौल

    दिल्ली: मजनू-का-तिला क्षेत्र में रहने वाले पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थी लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल 2017 के पारित होने के बाद जश्न उनके अंदर खुशी का माहौल हैं।

    13:24 (IST)10 Dec 2019
    पाक पीएम ने कहा- यह RSS के ‘हिंदू राष्ट्र’ डिजाइन का हिस्सा

    पाक पीएम इमरान खान ने नागरिकता संसोधन बिल पर ट्वीट कर कहा कि हम भारतीय लोक सभा के नागरिकता कानून की कड़ी निंदा करते हैं, जो पाकिस्तान के साथ पूर्व मानवाधिकार कानून और द्विपक्षीय समझौतों के सभी मानदंडों का उल्लंघन करता है। उन्होंने कहा यह फासीवादी मोदी सरकार की तरफ से प्रचारित आरएसएस के "हिंदू राष्ट्र" डिजाइन का हिस्सा है।

    12:41 (IST)10 Dec 2019
    पीएम मोदी महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर चुप क्यो?

    अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधान मंत्री जो हर बात पर बोलते हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर चुप हैं।

    12:05 (IST)10 Dec 2019
    लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा - कश्मीर घाटी में स्थिति पूरी तरह से सामान्य

    लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर घाटी में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। मैं कांग्रेस की स्थिति को सामान्य नहीं बना सकता, क्योंकि उन्होंने धारा 370 को निरस्त करने के बाद खून खराबे की भविष्यवाणी की थी। उस तरह का कुछ नहीं हुआ, एक गोली नहीं चली।

    11:31 (IST)10 Dec 2019
    नार्थ ईस्ट स्टूडेंट यूनियन' और 'ऑल असम स्टूडेंट यूनियन' के द्वारा आज 12 घंटे का बंद बुलाया गया

    नागरिकता संशोधित बिल के विरोध में असम में 'नार्थ ईस्ट स्टूडेंट यूनियन' और 'ऑल असम स्टूडेंट यूनियन' के द्वारा आज 12 घंटे का बंद बुलाया गया है।

    10:44 (IST)10 Dec 2019
    वाम दलो ने नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया

    दिल्ली: सोमवार को लोकसभा में पास हुए नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ वाम दलों ने इसका विरोध गांधी प्रतिमा के सामने खड़ा होकर किया।

    10:17 (IST)10 Dec 2019
    गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और कॉटन यूनिवर्सिटी की परीक्षा रद्द

    लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया। इस बिल का असम में विरोध जारी है। नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (NESO) और ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (AASU) ने आज सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। NESO को कई संगठनों और राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है। इस वजह से गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और कॉटन यूनिवर्सिटी की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

    07:23 (IST)10 Dec 2019
    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा - नागरिकता (संशोधन) विधेयक पास होना आज हमारे संविधान के लिए एक काला दिन

    लोकसभा में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 का पास होना आज हमारे संविधान के लिए एक काला दिन है क्योंकि जो हुआ वह असंवैधानिक था। यह मुस्लिम समुदाय को बहुत स्पष्ट रूप से लक्षित करता है, यह बहुत ही शर्मनाक है।

    18:19 (IST)09 Dec 2019
    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा देश में बेरोजगारी दर सबसे अधिक

    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने लोकसभा में कहा कि देश में बेरोजगारी की दर 45 वर्ष में आज सबसे ऊंची हैं। वर्तमान आर्थिक मंदी को देखते हुए क्या सरकार केंद्रीय डेटाबेस को बनाए रखने पर विचार करेगी, जहां उसे पता चलता है कि किसी छात्र ने शिक्षा लेने के बाद नौकरी पाई या नहीं।

    17:14 (IST)09 Dec 2019
    लोकसभा से शस्त्र (संशोधन) बिल 2019 पास

    लोकसभा ने शस्त्र (संशोधन) बिल 2019 को पास कर दिया। सरकार ने इस बिल को सदन में पेश किया था।

    16:40 (IST)09 Dec 2019
    जेएनयू छात्रों के आंदोलन से मेट्रो पर असर

    फीसवृद्धि को लेकर जेएनयू छात्रों ने फिर सड़क पर हंगामा किया। इसकी वजह से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कुछ देर के लिए चार स्टेशनों पर इंट्री-एक्जिट बंद कर दी। 

    14:58 (IST)09 Dec 2019
    बीजेपी नेता मनोज तिवारी का आरोप, आप का कार्यकर्ता है फैक्ट्री का मालिक

    दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि अनाज मंडी की जिस फैक्ट्री में आग लगी थी, उसका मालिक आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है।   

     
    14:24 (IST)09 Dec 2019
    मेट्रो की येलो लाइन पर उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग पर नहीं रुक रहीं ट्रेनें

    दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की येलो लाइन पर उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से ऐसा किया  गया है।

    12:44 (IST)09 Dec 2019
    नागरिकता संशोधन बिल को लेकर लोकसभा में हंगामा जारी

    नागरिकता संशोधन बिल को लेकर लोकसभा में हंगामा जारी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ सरकार की चाल बताई। 

    11:45 (IST)09 Dec 2019
    दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन की सेवा में हुई देरी, रोहिणी स्टेशन के पास ट्रैक पर उतरा यात्री

    दिल्ली मेट्रो के रेड लाइन पर पीतमपुरा और रिठाला  में सोमवार को सेवाओं में कुछ देरी हुई। सूत्रों के अनुसार रोहिणी पश्चिम में एक यात्री ट्रैक पर खड़ा हो गया था। दूसरी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।

    11:18 (IST)09 Dec 2019
    नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम में आज बंद

    नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सोमवार को असम में बाजार बंद रहे। असम में कई संगठनों ने इस बिल के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला किया है।

    08:40 (IST)09 Dec 2019
    अनाज मंडी में फिर लगी आग

    दिल्ली की अनाज मंडी की एक फैक्ट्री में सोमवार (9 दिसंबर) को फिर आग लग गई। यहां पर रविवार को लगी आग में 43 लोगों की मौत हो गई थी। 

    07:39 (IST)09 Dec 2019
    झारखंड में पीएम मोदी और राहुल गांधी की सभाएं आज

    झारखंड के बोकारो और हजारीबाग में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। आज ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी हजारीबाग और रांची में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    18:24 (IST)08 Dec 2019
    बिल्डिंग के मालिक रेहान और उसके मैनेजर फुरकान को गिरफ्तार कर लिया गया है

    दिल्ली पुलिस डीसीपी नॉर्थ मोनिका भारद्वाज: बिल्डिंग के मालिक रेहान और उसके मैनेजर फुरकान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमारे पास जो जानकारी है, उससे कमोबेश DelhiFire के ज्यादा शव बरामद होने की कोई संभावना नहीं है।

    18:18 (IST)08 Dec 2019
    दिल्ली अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अनाज मंडी स्थित कारखाने में लगी आग में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे के ऐलान के साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘‘कड़ी से कड़ी’’ सजा दिलाने का वादा किया। दिल्ली सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

    16:50 (IST)08 Dec 2019
    महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश पाने के लिए नये कानून हल नहीं: एम वेंकैया नायडू

    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर अंकुश लगाने के लिए नये कानून लाना ही समाधान नहीं है बल्कि ‘राजनीतिक ईच्छा शक्ति’ और ‘प्रशासनिक कौशल’ इस सामाजिक बुराई के खात्मे के लिए जरूरी है।

    16:42 (IST)08 Dec 2019
    नागरिकता (संशोधन) विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश होगा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को लोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे जिसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। लोकसभा में सोमवार को होने वाले कार्यों की सूची के मुताबिक गृह मंत्री दोपहर में विधेयक पेश करेंगे जिसमें छह दशक पुराने नागरिकता कानून में संशोधन की बात है और इसके बाद इस पर चर्चा होगी और इसे पारित कराया जाएगा।

    16:12 (IST)08 Dec 2019
    मालीवाल ने गृह मंत्री से वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया

    दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे वीआईपी लोगों को दी गई सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया। बलात्कार के दोषियों को दोषसिद्धि के बाद छह महीने के भीतर फांसी की सजा देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं मालीवाल ने शाह से पुलिस संसाधनों की कमी के कारण वीआईपी लोगों से सुरक्षा वापस लेने की अपील की।

    15:20 (IST)08 Dec 2019
    दिल्ली अग्निकांड: दमकलकर्मी ने इमारत में फंसे 11 लोगों को बचाया

    दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में रविवार को जलती इमारत में सबसे पहले घुसने वाले दमकलर्किमयों में से एक राजेश शुक्ला ने 11 लोगों की जान बचाई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मी शुक्ला को इस बचाव अभियान के दौरान पैर में चोट आई और उनका भी एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    14:41 (IST)08 Dec 2019
    सबरीमला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, आय 69 करोड़ रू के पार पहुंची

    सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होने के साथ मंदिर की आय दो महीने से चल रही तीर्थयात्रा के पहले 20 दिनों में ही 69 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। धर्मस्थल के मामलों के प्रबंधक त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) ने बताया कि इस वर्ष छह दिसंबर तक मंदिर राजस्व 69.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह 2018-19 तीर्थयात्रा की इसी अवधि की आय से 27.55 करोड़ रुपये अधिक है।

    14:06 (IST)08 Dec 2019
    ओडिशा के पूर्व मंत्री भागवत प्रसाद मोहंती का निधन

    कांग्रेस के दिग्गज नेता और ओडिशा के पूर्व मंत्री भागवत प्रसाद मोहंती का शनिवार देर रात उनके आवास पर निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से 90 वर्षीय मोहंती का शनिवार देर रात निधन हो गया।

    13:23 (IST)08 Dec 2019
    तेलंगाना के मंत्री तलसानी एस यादव का बयान

    तेलंगाना के मंत्री तलसानी एस यादव ने Telangana Encounter पर कहा कि राष्ट्रीय मीडिया कभी भी दक्षिण पर ध्यान नहीं देता, अब हर कोई इस घटना पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। सभी को इस घटना पर चर्चा करनी चाहिए। लोग कह रहे हैं कि तेलंगाना पुलिस ने सबक सिखाया, सरकार ने देश को एक संदेश दिया है।

    13:12 (IST)08 Dec 2019
    प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद उन्नाव पीड़िता के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ परिवार

    उन्नाव में आग के हवाले की गई पीड़िता के परिवार ने लखनऊ मंडलायुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद पीड़िता का रविवार को अंतिम संस्कार किया। इससे पहले पीड़िता के परिजन ने कहा था कि वे पीड़िता का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने नहीं आते।

    12:19 (IST)08 Dec 2019
    ममता बनर्जी ने दिल्ली में आग की घटना पर जताया दुख

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह इस घटना से दुखी हैं। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में भीषण आग लगने की घटना से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं आग में झुलसे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

    11:24 (IST)08 Dec 2019
    दिल्ली में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 43 हुई

    राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 श्रमिकों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि एक आवासीय इलाके में चल रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 59 लोग अंदर थे। आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल के 30 वाहन घटनास्थल पर पहुंचे।

    09:57 (IST)08 Dec 2019
    दिल्ली की एक फैक्ट्री में आग लगने से 35 लोगों की मौत

    राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे।

    08:53 (IST)08 Dec 2019
    दिल्ली के अनाज मंडी के एक मकान में आग

    देश की राजधानी दिल्ली के अनाज मंडी के एक मकान में आग लगी गई। फिलहाल अभी तक 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सुनील चौधरी, उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, बचाव अभियान चल रहा है, ऑपरेशन में 27 फायर टेंडर लगे हैं।

    08:34 (IST)08 Dec 2019
    चिदंबरम बोले- दबाव में नहीं झुकूंगा, ना भाजपा में शामिल होऊंगा

    चिदंबरम ने कहा कि वह कभी भी दबाव में नहीं झुकेंगे और न ही भाजपा में शामिल होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा का उद्देश्य ‘स्वतंत्र आवाज का गला घोंटना’ है और वह विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराके उन्हें निशाना बनाकर इस दिशा में काम कर रही है।

    08:03 (IST)08 Dec 2019
    राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जा सकते है: भूपेश

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार (07 दिसंबर) को कहा कि केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जाने में नेतृत्व कर सकते हैं। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उनकी मां सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। बघेल ने यहां ‘हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में कहा, ‘अगर भविष्य का कोई नेता है तो वह राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के सिवाए कोई नहीं है। वह ईमानदार हैं और जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद (पार्टी के खराब प्रदर्शन की) जिम्मेदारी ली और इस्तीफा दे दिया।’