मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में बुधवार को आए 5 नगर निगम के नतीजों में भाजपा को झटका लगा है। रीवा में बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां 25 साल बाद कांग्रेस का महापौर बना है। रीवा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा ने 8953 वोटों से चुनाव जीत लिया है। रीवा के अलावा कांग्रेस को मुरैना में भी जीत मिली। देवास में बीजेपी की महापौर पद प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल की जीत हुई और रतलाम में भी बीजेपी प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल जीते। कटनी में निर्दलीय प्रीति सूरी की जीत हुई है। वहीं, खरगोन में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी में भाजपा का दबदबा है। यहां की तीनों नगर परिषद में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। नगर परिषद बुधनी, नसरुल्लागंज और रहटी मिलाकर कुल 45 वार्ड में कांग्रेस को मात्र 2 वार्डों में सफलता मिली।

इस जीत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मेरी विधानसभा बुधनी की तीनों नगर परिषद बुधनी, नसरुल्लागंज एवं रेहटी में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर आप सभी नागरिकों ने विश्वास जताया। आप सभी का आभार एवं पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। विजयी प्रत्याशियों को मेरी शुभकामनाएं।”

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजों पर मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “यह बात साफ हो गई है कि गांव से लेकर लोकसभा के चुनाव तक में मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। पीएम मोदी और सीएम शिवराज के प्रति लोगों में जबरदस्त आकर्षण है।”

Live Updates

MP Civic Polls phase 2 Result 2022: मध्यप्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे फेज नतीजे, हाईलाइट्स...

21:21 (IST) 20 Jul 2022
रतलाम के 30 वार्डो में बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की

रतलाम नगर निगम के 49 वार्डों में से 30 वार्डो में बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

20:26 (IST) 20 Jul 2022
गोविंदगढ़ नगर परिषद में भाजपा ने 7 सीटें जीतीं

गोविंदगढ़ नगर परिषद में भाजपा ने 7, कांग्रेस ने 4, बसपा ने 1 और निर्दलियों ने 3 सीटें जीतीं।

19:52 (IST) 20 Jul 2022
रीवा नगर निगम के 45 वार्डो में बीजेपी के 18 कांग्रेस के 16 उम्मीदवार जीते

रीवा नगर निगम के 45 वार्डो में बीजेपी के 18, कांग्रेस के 16 और 11 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

18:56 (IST) 20 Jul 2022
दोनों चरणों के बाद भाजपा के 9 मेयर उम्मीदवार जीते, कांग्रेस के 5 जीते

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के दोनों चरणों के चुनाव परिणामों के बाद कुल 16 नगर निगम के महापौर में से भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने पांच जबकि सिंगरौली में आप और कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

18:25 (IST) 20 Jul 2022
करैरा में भाजपा को 8 तो कांग्रेस को तीन सीटों पर मिली जीत

करैरा नगर परिषद में बीजेपी को आठ, कांग्रेस को तीन और निर्दलीय उम्मीदवारों को चार सीटों पर जीत मिली।

18:10 (IST) 20 Jul 2022
बीजेपी ने नीमच के 9 वार्ड्स में दर्ज की जीत

नीमच के अठाना नगर परिषद में बीजेपी ने 9 वार्ड, कांग्रेस ने 4, AAP ने 1 वार्ड और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक वार्ड में जीत दर्ज की है।

17:43 (IST) 20 Jul 2022
ओवैसी की पार्टी के तीन उम्मीदवार जीते

खरगोन नगर पालिका के चुनाव में एआईएमआईएम ने सात उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने चुनावों में जीत हासिल की।

17:38 (IST) 20 Jul 2022
शामगढ़ नगर परिषद में 7 भाजपा तो 6 कांग्रेस के उम्मीदवार जीते

शामगढ़ नगर परिषद के 15 वार्डों में से बीजेपी को 7 सीट मिली जबकि कांग्रेस के 6 प्रत्याशी जीते। वहीं, 2 निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते।

16:50 (IST) 20 Jul 2022
शुजालपुर में भाजपा की जीत

शाजापुर जिले की नगर पालिका परिषद शुजालपुर में भाजपा को जीत मिली है।

16:26 (IST) 20 Jul 2022
कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत

कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति सूरी ने जीत हुई है। प्रीति सूरी ने 5 हजार वोटों से जीत हासिल की।

16:19 (IST) 20 Jul 2022
जावरा नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा

रतलाम की जावरा नगर पालिका पर कांग्रेस को जीत मिली है।

15:53 (IST) 20 Jul 2022
रतलाम और देवास में भाजपा की जीत

रतलाम और देवास में भाजपा को जीत मिली है। जबकि कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।

15:52 (IST) 20 Jul 2022
रीवा-मुरैना की नगर निगम पर कांग्रेस ने कब्जा किया

रीवा के बाद मुरैना की नगर निगम सीट पर भी कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। मुरैना में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शारदा सौलंकी जीत गई हैं।

14:54 (IST) 20 Jul 2022
कटनी में निर्दलीय महापौर प्रत्याशी प्रीति सूरी की जीत

प्रीति सूरी बीजेपी से बागी होकर चुनावी मैदान में उतरी थी और उन्होंने बीजेपी की ही ज्योति दीक्षित को हराया है। गौरतलब है कि प्रीति सूरी इससे पहले 2 बार भाजपा से पार्षद रही हैं। लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

13:55 (IST) 20 Jul 2022
पांचों नगर निगम का हाल-

रतलाम और देवास में भाजपा आगे चल रही है।

रीवा में कांग्रेस की जीत मिली है तो मुरैना में भी पार्टी को लगातार बढ़त मिली हुई है।

इसके अलावा कटनी में निर्दलीय प्रत्याशी आगे है।

13:46 (IST) 20 Jul 2022
निकाय चुनाव के नतीजों पर बोले शिवराज के मंत्री-

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "यह बात साफ हो गई है कि गांव से लेकर लोकसभा के चुनाव तक में मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। पीएम मोदी और सीएम शिवराज के प्रति लोगों में जबरदस्त आकर्षण है।"

13:43 (IST) 20 Jul 2022
कटनी महापौर चुनाव

कटनी महापौर चुनाव में बीजेपी की ज्योति दीक्षित और निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यहां निर्दलीय प्रीति सूरी बीजेपी प्रत्याशी से कम अंतर से आगे चल रही हैं। ऐसे में यहां मुकाबला आखिरी राउंड तक जाने की पूरी उम्मीद है। कटनी में अभी तक निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी को जहां 43969 मत मिले हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी ज्योति दीक्षित को 38732 मत मिले हैं।

13:36 (IST) 20 Jul 2022
देवास नगर निगम-

देवास नगर निगम के कुल 45 वार्ड में से 25 वार्डों में भाजपा आगे है। वहीं 14 वार्ड में कांग्रेस और 6 में निर्दलीय को बढ़त मिली है।

13:35 (IST) 20 Jul 2022
रतलाम में भाजपा प्रत्याशी ने बनाई अच्छी बढ़त

रतलाम में मेयर पद के लिए बीजेपी के उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल ने करीब 7 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

13:27 (IST) 20 Jul 2022
रीवा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा जीते

रीवा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा ने 8953 वोटों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रबोध व्यस को मात दी। गौरतलब है कि रीवा में 25 साल बाद कांग्रेस का महापौर बना है।

13:20 (IST) 20 Jul 2022
बुधनी में भाजपा की शानदार जीत पर सीएम शिवराज ने दी बधाई

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मेरी विधानसभा बुधनी की तीनों नगर परिषद बुधनी, नसरुल्लागंज एवं रेहटी में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर आप सभी नागरिकों ने विश्वास जताया। आप सभी का आभार एवं पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। विजयी प्रत्याशियों को मेरी शुभकामनाएं।"

13:19 (IST) 20 Jul 2022
रीवा में कांग्रेस की जीत तय

रीवा में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा की जीत तय है। अंतिम राउंड की मतगणना जारी है। अजय मिश्रा करीब 7000 वोटों से चल रहे आगे।

12:50 (IST) 20 Jul 2022
मंदसौर में भाजपा को कहां मिला स्पष्ट बहुमत

भाजपा को मंदसौर की 9 परिषदों में से मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़, सीतामऊ, सुवासरा, गरोठ में स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं भानपुरा नगर परिषद में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

12:42 (IST) 20 Jul 2022
मंदसौर के 9 नगर परिषदों में 6 में भाजपा, 1 में कांग्रेस और 2 में निर्दलीय को बहुमत

मंदसौर जिले की 9 नगर परिषदों में इस बार भाजपा ने 6 में जीत हासिल की है। वहीं भानपुरा नगर परिषद में भाजपा को कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 2 नगर परिषदों में निर्दलीय निर्णायक भूमिका में रहेंगे।

12:13 (IST) 20 Jul 2022
सीएम की विधानसभा में भाजपा का दबदबा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी में तीनों नगर परिषद में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। नगर परिषद बुधनी, नसरुल्लागंज और रहटी मिलाकर कुल 45 वार्ड में कांग्रेस को मात्र 2 वार्डों में सफलता मिली।

नगर परिषद बुधनी: भारतीय जनता पार्टी को 13 और निर्दलीय 2 प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं। यहां कांग्रेस एक भी सीट जीत नहीं पाई है।

नगर परिषद नसरुल्लागंज: भाजपा 12, निर्दलीय 2 और कांग्रेस से 1 एक प्रत्याशी विजयी घोषित हुए।

नगर परिषद रहटी: भारतीय जनता पार्टी के 12 निर्दलीय 2 और कांग्रेस से 1 प्रत्याशी विजयी घोषित।

11:37 (IST) 20 Jul 2022
मध्य प्रदेश में महापौर चुनाव में कौन कहां आगे

रीवा में कांग्रेस आगे

कटनी में निर्दलीय आगे

देवास में बीजेपी आगे

रतलाम में बीजेपी आगे

मुरैना में कांग्रेस आगे

11:25 (IST) 20 Jul 2022
रतलाम के जावरा में भाजपा को लगा झटका

रतलाम के जावरा में जावरा में 15 सीटों में से कांग्रेस ने 9, भाजपा ने 4 और दो निर्दलीय जीते हैं।

11:19 (IST) 20 Jul 2022
दूसरे चरण के शुरुआती रुझानों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है

20 जुलाई को मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के नतीजे सामने आ रहे हैं। ऐसे में शुरुआती रुझानों को लेकर भाजपा मध्य प्रदेश ने एक ट्वीट में कहा- नगर परिषद कोटर, सतना में 15 वार्डों में से 10 पर भाजपा ने हासिल की जीत। कांग्रेस हुई साफ!

इसके अलावा नगर पालिका परिषद चौरई, छिंदवाड़ा में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर बीजेपी ने एक ट्वीट में कहा कि चौरई में 15 वार्डों में से 9 वार्डों में भाजपा जीती। आ नहीं, जा रहे हैं कमलनाथ!

11:17 (IST) 20 Jul 2022
सिवनी नगर पंचायत

मध्य प्रदेश के सिवनी नगर पंचायत के 15 वार्डों में भाजपा 9 कांग्रेस 3 गोंडवाना 2 और एक वार्ड में निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।

11:02 (IST) 20 Jul 2022
नामली नगर परिषद

रतलाम जिले की नामली नगर परिषद में तस्वीर साफ हो गई है। 15 वार्डों में वोटों की गिनती के बाद छह पर भाजपा, छह पर निर्दलीय और तीन पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

पांच नगर निगम जिनके लिए मेयर और पार्षद पदों के परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे, वे हैं कटनी, रीवा, देवास, रतलाम और मुरैना। पांच नगर निगमों में से मुरैना में 2.52 लाख, रीवा में 1.71 लाख, कटनी में 1.93 लाख, देवास में 2.39 लाख और रतलाम में 1.21 लाख वोट पड़े। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण के दौरान 25.20 लाख पुरुषों और 23.88 लाख महिलाओं सहित कुल 49.9 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।