Delhi MCD Election Exit Poll Result 2022: द‍िल्‍ली एमसीडी चुनाव के एग्‍ज‍िट पोल नतीजों में भाजपा पर आप भारी पड़ रही है। आज तक-एक्‍स‍िस माय इंड‍िया, न्‍यूज एक्‍स-जन की बात और टाइम्‍स नाउ-ईटीजी, सभी ने आप को 146 से 175 के बीच सीटें दी हैं। भाजपा को इन्‍होंने 69 से 94 सीटें म‍िलने का अनुमान जताया है। इन एग्‍ज‍िट पोल्‍स के नतीजों के मुताब‍िक, अन्‍य के खाते में नौ तक सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया (India Today-Axis My India) के सर्वे में आप को 149 से 171 सीटें

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD) के इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक निगम चुनाव में आप (AAP) की सरकार भारी बहुमत से बनती दिख रही है। भाजपा (BJP) दूसरे पायदान पर है। जबकि कांग्रेस (CONGRESS) साफ होती दिख रही है। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार एमसीडी की कुल 250 सीटों में से आप को 149 से 171, भाजपा को 69 से 91 और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने के आसार हैं। आप का आंकड़ा बहुमत यानी 126 सीटों के आंकड़ों से काफी ज्यादा है।

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए रविवार को वोट डाले गए थे। 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशनों पर रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान कराया गया था। चुनाव मैदान में 1349 उम्मीदवार रहे। एमसीडी में बीजेपी पिछले 15 सालों से काबिज है।

2007 के चुनाव में 272 सीटों में से भाजपा को 164 सीटें मिली थीं। 2012 में भाजपा को 272 में से 136 सीटों पर जीत मिली थी। 2017 में भाजपा 272 में से 181 सीटों पर विजयी रही। लेकिन इस बार अरविंद केजरीवाल (ARVIND KEJRIWAL) की टीम ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी। हालांकि निगम चुनाव से पहले हुआ परिसीमन काफी विवादों में भी रहा। वार्डों की संख्या घटाकर 250 कर दी गई। आप का आरोप था कि बीजेपी ऐसा करके निगम चुनावों में खेल कर रही है।

 

MCD Elections Exit Poll Results

Exit PollBJPCongressAAP
Aaj Tak – Axis My India69-913-7149-171
News X – Jan Ki Baat70-924-7159-175
Times Now – ETG84-946-10146-156
MCD Elections Exit Poll Resutlts, Aaj Tak Axix my India, News X, Jan ki baat, Times Now