Manish Sisodia CBI Raid: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने शनिवार (20 अगस्त, 2022) को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर तंज कसा और उन्हें ‘M O N E Y SHH’ कहा। प्रेस को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘केजरीवाल भ्रष्टाचार के नए kingpin हैं, Accused नंबर वन मनीष सिसोदिया का नया नाम है – MONEY SHH है। इसका मतलब कमाई करो, और चुप रहो’।
अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि यह है इन लोगों को काम, घोटाले करो, उल्टे पैर भागो, जनता को पीठ दिखाओ, मीडिया के सवालों का जवाब न दो। और कोई महिला पत्रकार पूछे तो उसको लताड़ करके धमकी देने का काम करो। उन्होंने कहा कि इससे निंदनीय बात कुछ नहीं हो सकती। महिला सशक्तिकरण तो दूर, महिलाओं का अपमान कैसे करते हैं, यह आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिखाया है।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कहा कि केजरीवाल राजनीति में आने से पहले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आंदोलन तो करते थे, लेकिन आज तक उन्होंने क्या किया। बीजेपी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के किंगपिन हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाने का काम किया। साथ ही उन्होंने सिसोदिया को भ्रष्टाचार का आरोपी नंबर 1 बताया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शराब कारोबारियों के लिए सॉफ्ट कॉर्नर क्यों है? मैं अरविंद केजरीवाल को देश के सामने आने और 24 घंटे के भीतर जवाब देने की चुनौती देता हूं। किसको कितना मिला, कैसे मिला, इसकी जड़ तक जाना ही होगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार शराब को घोटाले को बाकी बातों से ढकने की कोशिश न करे, क्योंकि आपका असली चेहरा सामने आया है। उन्होंन कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जिम्मेदारी, सच्चाई और सवालों से भागते हैं। अब यह जनता से भी दूर भागेंगे।
अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि जब मीडिया के लोग सवाल पूछ रहे थे तो मनीष सिसोदिया उल्टे पांव भाग रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया को पीठ दिखाकर भाग सकते हो, जनता के सवालों से भी मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को भागना पड़ेगा।