दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो करीब 1500 लड़कियों को मोबाइल पर अश्लील संदेश और वीडियो भेजा करता था। इसके अलावा वह इन्हें फोन कर भी परेशान किया करता था। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद खालिद को मोबाइल टावर लोकेशन से दबोचा जा सका। ये शख्स वाट्सऐप से लड़कियों व महिलाओं को निशाना बनाया करता था। जब कोई महिला इसके वाट्सऐप से जुड़ती उन्हें अश्लील संदेश और वीडियो भेजा करता था।
इसके खिलाफ दिल्ली में चार से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके कारण कुछ लड़कियों ने आत्महत्या तक करने की कोशिश की। खालिद से परेशान शिकायती दिल्ली एनसीआर में थी। पिछली 30 मई को अशोक विहार थाने में दर्ज शिकायत के बाद से पुलिस इसे दबोचने के जुगत में थी।