महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव में केंद्रीय आयुध डिपो में आग में कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में दो सेना के अधिकारी भी शामिल है। आग बीती रात क़रीब दो बजे लगीी। इसके बाद इस डिपो के आसपास के चार गांवों को खाली करा लिया गया। आग में झुलसकर अब तक सेना के दो अधिकारियों समेत 17 जवानों की मौत हो चुकी है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। एहतियातन सेवाग्राम और सवांगी के डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है।
बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। लोगों को निकालने के लिए सेना के हेलिकॉप्टर्स को लगाया गया है। यह डिपो नागपुर से 110 किलोमीटर दूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से घटनास्थल का दौरा करने को कहा है। वहीं सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह मौके के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने घटना पर दुख प्रकट किया है।
I pray that those who are injured recover quickly. Have asked RM @manoharparrikar to visit the spot & take stock of the situation.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2016
According to my info, fire is now under control: Maharashtra CM Devendra Fadnavis on army depot fire pic.twitter.com/5KVoduBB1A
— ANI (@ANI_news) May 31, 2016
Two officers and 15 DSC jawan died in major fire at central ammunition depot in Pulgaon in Maharashtra.
— ANI (@ANI_news) May 31, 2016
Two Officers & 17 DSC jawans injured in fire accident at Central ammunition Depot in Maharashtra,brought to hospital pic.twitter.com/yR30ruumSp
— ANI (@ANI_news) May 31, 2016
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह एक हादसा है। अभी भी यहां रुक-रुक कर धमाकों की आवाज आ रही है। पुलगांव स्थित यह डिपो भारतीय सेना के सबसे बड़े आयुध डिपो में से एक हैं। यहां पर एक्सपायर हो चुके हथियार भी रखे जाते हैं।