Mainpuri Bypoll: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर आरोपों का दौरा जारी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद राम गोपाल यादव (SP MP Ram Gopal Yadav) बुधवार (30 नवंबर, 2022) को चुनाव आयोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मैनपुरी जिला प्रशासन के अधिकारियों पर अनुचित तरीके अपनाने के गंभीर आरोप लगाए।

सपा सांसद राम गोपाल यादव (SP MP Ram Gopal Yadav) ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा अनियमितताओं के बारे में चुनाव आयोग को शिकायत की है। हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, ताकि वे एजेंट न बन सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि मैनपुरी सीडीओ ने प्रधानों और कोटेदारों से कहा कि अगर बीजेपी उनके मतदान केंद्रों पर नहीं जीती तो वे अपने पदों पर नहीं रहेंगे।

राम गोपाल ने अपनी शिकायत में मैनपुरी पर किया ध्यान केंद्रित

मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। हालांकि मुलायम सिंह यादव की परंपरागत सीट होने की वजह से यहां पर सपा प्रत्याशी की जीत पक्की मानी जा रही है, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां रैली कर सपा खेमे में हलचल मचा दी है। हालांकि रामपुर उपचुनाव को लेकर भी ऐसी ही शिकायतें हैं, लेकिन रामगोपाल यादव ने अपनी शिकायत में मैनपुरी पर ध्यान आकर्षित किया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि मैनपुरी में चुनाव ड्यूटी से समुदाय विशेष के पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी से हटा लिया गया है।

आजम खान ने भी लगाया था आरोप- कहा था कि रामपुर में उपचुनाव की जरूरत क्या

वहीं रामपुर और खतौली से भी ऐसी ही शिकायतें भाजपा को लेकर आईं थी। तब समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने आरोप लगाया था कि रामपुर में उपचुनाव की जरूरत क्या है। अखिलेश यादव को चाहिए कि अपना प्रत्याशी हटा लें और चुनाव आयोग को चाहिए कि वो बीजेपी को जीता हुआ घोषित कर दें।

सपा नेता आजम खान ने आरोप लगाया था कि पुलिस आधी रात में जाकर लोगों के दरवाजे खुलवाकर उन्हें धमका रही है कि अगर सपा को वोट दिया तो सारे घर वाले गिरफ्तार कर लिए जाओगे। इसी तरह के आरोप खतौली में रालोद ने भी लगाए हैं। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उपचुनाव भी भाजपा अपनी साख के बल पर नहीं जीतना चाहती।