पुणे पुलिस ने मंगलवार (26 अक्टूबर) को एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस रैकेट की गिरफ्त में एक्ट्रेस और मॉडल अर्शी खान भी थीं। जो अपने आपको पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की गर्लफ्रेंड बताकर चर्चा में आई थीं। उन्हें वहां से निकालकर किसी रेस्क्यू होम में रखा गया था लेकिन बाद में अर्शी लोगों को चकमा देकर वहां से भाग गईं। एशियन ऐज की खबर के मुताबिक, मंगलवार की सुबह तक वह रेस्क्यू होम में ही थीं। लेकिन उसके बाद उन्होंने वहां के स्टाफ को गालियां देनी शुरू कर दी और उन लोगों से बदतमीजी करने लगीं। इसके बाद वह दोपहर में वहां से भाग गईं। रेस्क्यू फाउंडेशन ने इसकी जानकारी पुलिसवालों को दे दी है। खबर के मुताबिक, पुलिस ने उन एजेंट्स को पकड़ लिया है जो मॉडल्स के प्रोस्टिट्यूशन में शामिल थे।

वीडियो: इस दिवाली क्यों देखें करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’; जानिए पांच वजहें

ऐसे पहुंची पुलिस: 24 अक्टूबर को पुणे क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि असाम का एक शख्स जिसका नाम कृष्णा कफाले है वह पुणे के कैंप में स्थित होटल अरोड़ा से सेक्स रैकेट चला रहा है। मिली जानकारी की सत्यता जानने के लिए एक पुलिसवाला दोपहर 12 बजे के बाद एक कस्टमर के रूप में होटल पहुंचा। उसने एजेंट को 16 हजार रुपए दिए। उसका नाम विपुल दहाल था। वह भी असाम का है। विपुल ही उस कस्टमर (पुलिसवाले) को होटल के कमरा नंबर 301 में ले गया। वहीं पर अर्शी खान मौजूद थीं। पुलिसवाले ने अर्शी को वहां से छुड़वाया और दोनों एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ‘अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम’ की धारा 3,4 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, अर्शी ने तबतक कोई भी बयान नहीं दिया था। इससे पहले ही वह वहां से भाग गईं।

Read Also: खुद को शाहिद आफरीदी की गर्लफ्रेंड बताने वाली मॉडल अर्शी खान ने भारत की जीत पर किया बैक एक्‍सपोज

अर्शी खान पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसके अलावा एक बार उन्हें विवादित धर्मगुरु राधे मां पर भी देह व्यपार का धंधा करने का आरोप लगाया था। अर्शी ने टी20 में भारत की जीत पर अपनी बोल्ड फोटोज भी शेयर की थीं।

Arshi Khan, Arshi Khan, sex racket, flesh trade
अर्शी और विवादों का पुराना नाता रहा है।
Arshi Khan, Arshi Khan, sex racket, flesh trade
अर्शी खान ने एक बार अपनी पीठ पर तिरंगा बनाकर भी फोटो शेयर की थी।