मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना को आधार बनाकर ये छापेमारी की गई थी। ये रैकेट दूसरे प्रदेशों से छतरपुर ​में कॉल गर्ल बुलवाता था। इस कार्यवाही में पुलिस ने दो कॉलगर्ल समेत एक ग्राहक और संचालक को गिरफ्तार किया है। इस पूरे गिरोह का सरगना मध्य प्रदेश पुलिस का रिटायर्ड कर्मचारी है। रैकेट उसी के घर से संचालित किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि ये गिरोह युनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल खजुराहो के होटलों में भी कॉलगर्ल सप्लाई करता था। बताया गया कि पुलिस को बीते कई दिनों से इलाके में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना मिल रही थी। लेकिन ये रैकेट न तो किसी से फोन पर बात करता था न ही किसी को अपना पता देता था। इस रैकेट से संपर्क का एकमात्र जरिया व्हाट्स एप था।

Madhya Pradesh, Sex Racket
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सेक्स रैकेट के साथ पकड़ा गया आरोपी इरफ़ान। फोटो सोर्स- फेसबुक[/caption]

गिरोह का संचालन करने वाले कस्टमर से पहले व्हाट्स एप पर उसकी पूरी डिटेल लेते थे। उसे गिरोह के व्हाट्स एप का नंबर किसने दिया, जैसी जानकारियों से संतुष्ट होने पर लड़की की फोटो और कीमत व्हाट्सएप पर ही भेज दी जाती थी। ग्राहक के पसंद करने पर लड़की उसके ठिकाने पर सप्लाई कर दी जाती थी।

Madhya Pradesh, Sex Racket सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद मीडिया को जानकारी देते एएसपी जयराज कुबेर। फोटो सोर्स- फेसबुक

इस गिरोह तक पहुंचने के लिए छतरपुर जिले के एसीपी जयराज कुबेर ने टीम गठित की। टीम ने तीन दिन पहले ग्राहक बनकर संचालक से चैटिंग शुरू की। बातों से संतुष्ट होने के बाद ​रैकेट के सरगना ने व्हाट्स एप पर लड़कियों की फोटो अपलोड कर दी। ​लड़कियों की फोटो और कीमतों पर रजामंद होने के बाद पुलिस उसकी बताई जगह पर ग्राहक बनकर पहुंच गई। बाद में इशारा मिलते ही बाकी पुलिस टीम ने भी छापा मार दिया।

एसीपी जयराज कुबेर ने बताया कि,’रैकेट का सरगना रिटायर्ड पुलिसकर्मी था। पुलिस ने सरगना समेत एक युवक इरफान और मुंबई से लाई हुई दो कॉलगर्ल को मौके से गिरफ्तार किया है। रैकेट का संचालन सिटी कोतवाली के तहत सौंरा रोड इलाके में बने रिटायर्ड पुलिसकर्मी के मकान से हो रहा था। पकड़ा गया युवक इरफान छतरपुर का ही रहने वाला है। पुलिस रैकेट में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है।’ पुलिस को शक है कि ये रैकेट वर्ल्ड हैरिटेज साइट खजुराहो और पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी लड़कियां सप्लाई करता था। पुलिस गिरोह संचालक से उन होटल संचालकों की डिटेल भी निकलवा रही है, जो इस गिरोह से सेवाएं लेते थे। सेक्स रैकेट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में सीएसपी राकेश शंखवार, टीआई कोतवाली संधीर चौधरी, मातगुवां थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री, यातायात प्रभारी समेत महिला पुलिस बल भी शामिल था।