मध्य प्रदेश में हाल ही में स्थानीय पंचायत और नगर निगम का चुनाव हुआ है। इस चुनाव में कई सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। रतलाम जिले में भाजपा के प्रहलाद पटेल महापौर बने। यहां के अधिकतर वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी ही जीते। जिले में नगर निगम के कुल 49 सीटों पर चुनाव हुए। इसमें भाजपा ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली।
नगर निगम रतलाम के वार्ड 47 से भाजपा ने शाहिद अंसारी को टिकट दिया था, लेकिन वे कांग्रेस के नासिर कुरैशी से हार गए। हालांकि इन्हें चुनाव हारने का जरा भी गम नहीं हुआ। हार के बाद भी शाहिद अंसारी ने जमकर जश्न मनाया। अपने समर्थकों के साथ डीजे की धुन पर ये खूब नाचें, नोटों की बारिश की। इस दौरान इनके समर्थक भी जश्न मनाते दिखे। उनके इस रवैये पर कई लोगों ने आश्चर्य जताया है। इस जश्न का वीडियो ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है। इस पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं।
मप्र नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस और भाजपा ने मेयर की दो-दो सीटें जीती हैं। राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 13 जुलाई को मतगणना बुधवार सुबह नौ बजे से चल रही थी। दूसरे चरण के तहत पांच नगर निगमों, 40 नगर पालिकाओं और 169 नगर परिषदों में मतदान हुआ था। 43 जिलों में फैले इन स्थानीय निकायों में मेयर और नगरसेवकों के पदों के लिए पार्टी लाइन पर चुनाव हुए।
मेयर और पार्षद पदों के लिए कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। राज्य में 16 नगर पालिका निगम, 99 नगर पालिका परिषद और 298 नगर परिषदों सहित कुल 413 नगर पालिकाओं के लिए दो चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव 6 जुलाई और 13 जुलाई को हुए थे।
सपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानतें जब्त
रतलाम में सपा और आम आदमी पार्टी ने भी महापौर पद पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई। आम आदमी पार्टी ने पार्षद पद के पांच उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनका एक भी उम्मीदवार नही जीत पाया। हालांकि आम आदमी पार्टी को उम्मीद थी कि उनको वहां सफलता मिलेगी।
राज्य में 16 नगर पालिका निगम, 99 नगर पालिका परिषद और 298 नगर परिषदों सहित कुल 413 नगर पालिकाओं के लिए दो चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव 6 जुलाई और 13 जुलाई को हुए थे।