भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने एक चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार हर मोर्चे में विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गुडों की सरकार है। सपा के कुशासन ने उत्तर प्रदेश को बदनाम प्रदेश बना दिया है। पुलिस बदमाशों से डरती है ना कि बदमाश पुलिस से। मथुरा का जवाहरबाग कांड इसका उदाहरण हैं। एनएच-91 पर मां-बेटी के साथ के साथ बलात्कार की घटना से बिगड़ी कानून व्यवस्था का अंदाज लोग खुद लगा लेगी। सपा नेताओं के संरक्षण के पलने वाले भूमाफियां जमीने कब्जा रहे हैं। बुआ की सरकार के बाद भतीजे को प्रदेश बर्बाद करने का श्रेय प्रदेशाध्यक्ष ने दिया।

वह बोले बसपा व सपा मिली हुई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी प्रदेश मे अकेले चुनाव लड़ेगी। रालोद से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होनें सपा व बसपा के साथ कांग्रेस पर भी चुनावी हमला बोला। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि खाट पंचायत करने वालों की विधानसभा चुनाव में जनता खटिया खड़ी कर देगी। उन्होंने कहा कि राहुल यूपी के दौरे पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते है जबकि निशाने पर सत्तारुढ़ सपा होनी चाहिए। इस समय कांग्रेस आइसीयू में है। मौर्य ने कहा कि राम मंदिर सियासी मुद्दा नहीं है। मामला कोर्ट मे विचाराधीन है भाजपा जनता की धार्मिक भावनाओं की कद्र करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रस्ताव यूपी सरकार ने केंद्र को भेजा ही नहीं। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से विधानसभा चुनाव में साइकिल पंचर होने के साथ टुकड़े-टुकड़े होगी।
उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर मुसलिम तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया।