Lok Sabha Elections: देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। एक या दो दिन में चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा कर देगा। इसी बीच एबीपी न्यूज चैनल और सी वोटर का एक ताजा ओपिनियन पोल सामने आया है। जिसने उत्तर प्रदेश की जनता के मिजाज को भांपने की कोशिश की गई है। ओपिनियन में पोल में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने है। इस सर्वे के अनुसार, एनडीए को 2019 की अपेक्षा इस बार बढ़त होती मिलती दिखाई दे रही है।
एबीपी न्यूज चैनल और सी वोटर के ओपिनियन पोल में भाजपा गठबंधन वाली NDA को लेकर बड़ा दावा किया गया है। इस सर्वे के अनुसार यूपी में बीजेपी नीत NDA को 74 सीट तो इंडिया अलायंस (सपा और कांग्रेस) के खाते में 6 पर ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं मायावती की बसपा इस बार शून्य पर सिमटती दिख रही है। वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वे के अनुसार बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए 51%, INDIA 35% BSP 8% और अन्य को 6 फीसदी वोट मिल सकता है।
लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन के सभी अंकगणित को गलत साबित हुए थे। तब भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने गठबंधन सहयोगियों को ध्वस्त करते हुए 80 लोकसभा सीटों में से 64 सीटें जीती थीं। वहीं, सपा को पांच और बसपा को 10 सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में सोनिया गांधी की एकमात्र रायबरेली सीट जीती थी।
बता दें, उत्तर प्रदेश में अभी इंडिया गठबंधन के दलों सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को बंटवारा हुआ है। जिसमें कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी, जबकि अन्य सीटों पर सपा ताल ठोकेंगी। वहीं, आरएलडी चीफ पिछले दिनों इंडिया गठबंधन से बाहर हो गए और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर एनडीए में शामिल हो गए।
वहीं, NDA में यहां भाजपा के साथ-साथ अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल), ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) साथ में है। दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने ऐलान किया है कि वह आगामी चुनाव किसी के साथ नहीं बल्कि अकेले लड़ेंगी।