Kripalu Maharaj: भारतीय आध्यात्मिक गुरु जगतगुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जबकि उनकी दो अन्य बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब वह अपनी छोटी बहनों श्यामा (69) और कृष्णा त्रिपाठी (67) के साथ रविवार सुबह मथुरा से दिल्ली जा रही थीं। घायल दोनों बेटियों को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विशाखा त्रिपाठी के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
भक्ति धाम कृपालु परिषद की अध्यक्ष साल की विशाखा त्रिपाठी, डॉक्टर कृष्ण त्रिपाठी और श्याम त्रिपाठी शनिवार रात दो गाड़ियों से दिल्ली जा रही थीं। आगे वाली गाड़ी में विशाखा के साथ वृंदावन की व्यवस्थापक संजय और महिला सेवादाीर थीं। व्यवस्थापक संजय ही गाड़ी चला रहे थे। पीछे वाली गाड़ी में कृष्णा और श्यामा थीं। उनका सेवादार दीपक गाड़ी चला रहे थे। आगरा से आगे एक्सप्रेस-वे पर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में रात करीब 3:00 बजे से पीछे आ रहे कैंटर आगे चल रही गाड़ियों पर पलट गया। जबकि पीछे चल रही गाड़ी उसी में घुस गई।
3 की मौत, पथराव, आगजनी…, संभल हिंसा पर सियासत तेज, अखिलेश ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को दोनों गाड़ियों से बाहर निकाला और दिल्ली की अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने विशाखा को मृत घोषित कर दिया।
बता दें, करीब 15 साल पहले कृपालु जी महाराज की भी हादसे में मौत हो गई थी। 13 नवंबर 2013 को 91 वर्ष की आई में कृपालु जी महाराज ने अंतिम सांस ली थी। प्रतापगढ़ के आश्रम में फिसलने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद वो कोमा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें गुड़गांव की एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका निधन हो गया। कृपालु जी महाराज का जन्म 6 अक्टूबर 1922 को प्रतापगढ़ के मनगढ़ में हुआ था।