जहांगीरपुरी हिंसा मामले में जिस शख्स को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है उसके बारे में कई नए खुलासे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने उसको लेकर जो सूचनाएं दी हैं, उसके मुताबिक तो वह बहुत ही आपराधिक किस्म का है और किसी बड़े गिरोह से उसके संबंध हो सकते हैं। राम नवमी पर कुछ संगठनों के जुलूस निकालने के दौरान पत्थरबाजी और बाद में हिंसा की घटनाएं हुई थी। मामले में पुलिस ने अंसार शेख नाम के शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक वह मुख्य आरोपी है और हिंसा करने और उकसाने में उसी का हाथ था।

इसको लेकर एक मीडिया चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में स्थानीय लोगों ने अंसार शेख को खुंखार किस्म का अपराधी बताया है। कुछ लोगों ने उसे रॉबिनहुड कहा है। हालांकि कुछ लोगों ने उसे नेकदिल इंसान भी कहा और बताया कि वह लोगों की मदद करता है। उनका कहना है कि वह घटना में शामिल नहीं था, बल्कि घटना रोकने गया था, लेकिन उसे ही फंसा दिया गया।

मीडिया चैनल एबीपी ने खुफिया कैमरे की मदद से स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान कई मुसलमानों ने उसे अच्छा इंसान बताया, जबकि हिंदुओं ने खतरनाक अपराधी बताया। कहा कि उसे मासूम न समझा जाए। चैनल के मुताबिक लोगों ने कहा कि उसने राम नवमी जुलूस पर हमला करने के लिए अपने गुर्गों और लोगों को यह कहते हए “हथियार जमा करने को कहा कि उसका धर्म खतरे में है। लिहाजा हथियार उठाओ।” लोगों ने कहा कि उसने हमले की पूरी तैयारी की थी।

चैनल के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में भी अंसार ने यह बात स्वीकारी है कि उसके कहने पर ही हथियार जमा किए गए थे। अंसार ने पहले ही पूरी योजना बना ली थी। चैनल का कहना है कि पुलिस पूछताछ में वह यह भी बताता है कि उसने कुछ लोगों को पैसे दिए थे और उसका बांग्लादेश में कई लोगों के साथ बातचीत होती है। अब पुलिस उससे यह पता करने में लगी है कि वह खुद किसके कहने पर यह काम करता है। यानी उसका किस आतंकी या अपराधी संगठन या गिरोह से संबंध है। इस बारे में वह साफ-साफ नहीं बता रहा है और पुलिस की पूछताछ में गोलमोल जवाब दे रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक वह लोगों को डराकर पैसे लेता है। हर जगह से कमीशन लेता है। ठेके से भी वसूली करता है। लोगों की मदद के पीछे उसका स्वार्थ है। उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी है। पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि उसका संबंध यूपी के एक राजनीतिक दल से भी है। हालांकि अभी नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।  

चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में यह भी पता चला है कि अंसार कभी आम आदमी पार्टी की टोपी में नजर आया तो कभी वह भाजप के साथ भी दिखा है। लोगों का कहना है उसका झाड़ू के साथ फोटो है। वो भाजपा और कांग्रेस के साथ भी रहता था। वह हर सियासी पार्टी के साथ जुड़ा था। वह भाजपा, कांग्रेस से पैसे लेकर सबको बांट देता था। पुलिस उसके किसी बड़े विदेशी आतंकी संगठन या गिरोह के साथ जुड़े होने की आशंका जताई है।