हिमाचल प्रदेश भाजपा आईटी सेल प्रमुख ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है राउत ने रनौत के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

आईपीसी की धारा 294 और 509 के तहत शिकायत दर्ज करने की मांग करते हुए भाजपा की राज्य सचिव पायल वाडिया और प्रदेश आईटी सेल प्रमुख चेतन बरागटा ने कहा कि पांच सितंबर को राउत ने एक न्यूज चैनल पर असंवैधानिक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने गुस्से में कंगना को ना सिर्फ गाली दी बल्की उनका अपना भी किया।

इधर शिवसेना ‘सामना’ के जरिए लगातार कंगना रनौत पर निशाना साधा रही है। सामना में एक बार फिर कंगना के खिलाफ विवादित टिप्पणी की गई है। राज्यसभा सांसद संजय राउत द्वारा लिखे गए एक लेख में कंगना को नटी बताया गया है।

इसमें लिखा गया, ‘मुंबई के महत्व को कम करने लिए योजना बनाकर प्रयास किया जा रहा है। मुंबई की लगातार बदनामी उसी साजिश का हिस्सा है। मुंबई को पाकिस्तान कहने वाली नटी (एक्ट्रेस) के पीछे कौन है?’ इसके अलावा दूसरे फिल्म एक्ट्रेस द्वारा कंगना के खिलाफ ना बोलने पर भी निशाना साधा गया है।

Bihar, Jharkhand Coronavirus LIVE Updates

संजय राउत ने आगे कहा कि एक नटी (कंगना) मुंबई में बैठकर महाराष्ट्र के सीएम के लिए तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करती है। चुनौती देने की बात करती है। ये कैसी एक तरफा आजादी है। उसके अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला तो ये मेरा राम मंदिर ही था, ऐसा ड्रामा उसने किया। उन्होंने कहा कि मुंबई को पीओके कहना और उसी ‘पाकिस्तान’ में स्थित अवैध निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक की छाती पीटना, ये कैसा खेल है।