Gujarat Election Results 2022: गुजरात (Gujarat) में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बीजेपी मुख्यालय (BJP Office) से कार्यकर्ताओं (BJP Workers) को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। पीएम ने आगे कहा कि जेपी नड्डा (JP Nadda) के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं (BJP Workers) ने जो परिश्रम किया है, उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं।

By Polls में BJP की जीत पर बोले PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। यूपी के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश कर रहा है। भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है। भाजपा को मिला जनसमर्थन भारत के युवाओं की ‘युवा सोच’ का प्रकटीकरण है। भाजपा को मिला जनसमर्थन गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है।

Gujarat की जनता ने दिया प्रचंड जनादेश

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है। लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है। गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया। गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है। जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है।

बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए अमित शाह और राजनाथ सिंह

Indian Youth को लेकर बोले PM Modi

पीएम मोदी ने आगे बताया कि युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है। आज युवाओं ने जब भाजपा को भारी संख्या में वोट दिया है तो इसके पीछे का संदेश बहुत स्पष्ट है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा और उस पर भरोसा किया है। गुजरात के नतीजों ने सिद्ध किया है कि सामान्य मानवी में विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है। संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा भाजपा पर होता है।

Himachal Pradesh Election Result UpdateGujarat Vidhan Sabha Chunav Result News UpdatesBy-Election Assembly Election ResultsGujarat Himachal Assembly Election Results 2022 Live Updates

बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले लोगों का अभिवादन करते हुए जेपी नड्डा और पीएम मोदी

Gujarat में BJP ने बनाया Record

साल 2002 में चुनाव में बीजेपी के खाते में 127 सीटें आई थी जो कि बीजेपी की सबसे बड़ी जीत थी, लेकिन इस बार ये आंकड़ा 150 को भी पार करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके पहले गुजरात में सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के नाम थी जब साल 1985 में माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 149 सीटें जीतीं थीं आपको बता दें कि साल 1984 में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद कांग्रेस ने गुजरात में ये जीत हासिल की थी।

बीजेपी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले राजनाथ सिंह के साथ बातचीत करते हुए पीएम मोदी

BJP को अपने कार्यकर्ताओं की शक्ति पर भरोसा

PM Modi ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के नतीजों ने सिद्ध किया है कि सामान्य मानवी में विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है। संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा भाजपा पर होता है। हम विचार पर भी बल देते हैं और व्यवस्था को भी सबल बनाते रहते हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके ही अपनी रणनीति बनाती है और सफल भी होती है।

Jansangh के जमाने से परिवार के परिवार खपते रहे हैं तब BJP बनी है

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा आज जहां भी पहुंची है ऐसे ही नहीं पहुंची है। जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए परिवार के परिवार खपते रहे, तब जाकर ये दल बना है, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं। भाजपा के लिए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया। देश का मतदाता आज इतना जागरूक है कि वह अपना हित और अहित जानता है। देश का मतदाता जानता है कि शॉर्टकट की राजनीति का कितना बड़ा नुकसान देश को उठाना होगा। कोई संशय नही कि देश समृद्ध होगा तो सबकी समृद्धि तय है।

Gujarat में इस बार घटा था Voting Percentage

आपको बता दें कि गुजरात में साल 2017 के मुकाबले इस बार दो चरणों में मतदान हुआ। पिछली बार के मुकाबले इस बार वोटिंग प्रतिशतता में भी कमी थी। पहले चरण में गुजरात में महज 60.20 फीसदी वोटिंग हुई थी तो वहीं दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं अगर बात हिमाचल प्रदेश की करें तो कांग्रेस ने हिमाचल की परंपरा को बरकरार रखते हुए निर्णायक बढ़त बना ली है। राज्य में स्पष्ट बहुमत कांग्रेस को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।