Gujarat Assembly Election Result 2022 News Updates: गुजरात (Gujarat) में 182 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। गुजरात में बीजेपी (Gujarat Election Result 2022) ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस 17 पर ही सिमट गई तो आप (AAP Gujarat) को केवल 5 सीटें मिल सकीं। वहीं, 4 सीटों पर निर्दलीय विजेता रहे।
गुजरात में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय (BJP Office) में कहा कि जेपी नड्डा (JP Nadda) के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं (BJP Workers) ने जो मेहनत की है, इन नतीजों से हम उसे महसूस कर रहे हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां पार्टी का वोट शेयर भाजपा के प्रति लोगों के प्यार को दर्शा रहा है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं। PM Modi ने कहा कि गुजरात के निवर्तमान सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने दो लाख के अंतर से जीत हासिल कर चमत्कार किया है।
गुजरात की 182 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान हुआ
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान (Voting) हुआ था। 8 दिसंबर को आए नतीजों में भाजपा (BJP) ने कई रिकॉर्ड बनाए। राज्य के गठन के बाद सर्वाधिक सीटें हासिल करने वाली पार्टी तो बनी है, साल 2002 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। तब गुजरात (Gujarat) में बीजेपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था और 182 में से 127 सीटें जीती थीं।
गुजरात में हार के बाद क्या बोले राहुल गांधी (Rahul Gandhi)?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक़ की लड़ाई जारी रखेंगे। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 77 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि इस बार उसे कवल 17 सीटें मिलती दिख रही हैं।
हार के बाद कांग्रेस प्रभारी का इस्तीफा
गुजरात में बुरी तरह हार के बाद राज्य में कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा (Raghu Sharma) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हार की जिम्मेदारी स्वीकार की। बता दें कि भाजपा गुजरात में लगभग 27 साल (27 Years) से शासन में है।
Gujarat Election Results 2022: खड़गे बोले- कमियों को सुधारेंगे
गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष एम खड़गे ने कहा कि वह तो हो गया है, मैं उसका श्रेय नहीं ले रहा हूं। लोकतंत्र में जीत और हार होती है। यह हमारी वैचारिक लड़ाई है। हम कमियों को सुधारेंगे और लड़ना जारी रखेंगे।
Gujarat Election Results 2022: हमने गुजरात में अपनी जगह बना ली है- इटालिया
आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) ने कहा है कि उनकी पार्टी बेशक से गुजरात में बहुत ज्यादा असर नहीं डाल पाई लेकिन उन्होंने सूबे की सियासत में अपनी जगह बना ली है। गोपाल इटालिया ने कि आने वाले चुनावों में आप दमदार उपस्थिति दिखाएगी। इटालिया के मुताबिक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) की नीतियों पर गुजरात के लोग भरोसा कर रहे हैं।
Gujarat Election Results 2022: भूपेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने अहमदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भूपेंद्र पटेल गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Polls) में पार्टी की जीत का जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा ने 83 सीटों पर जीत हासिल की है और राज्य की कुल 182 सीटों में से 74 पर आगे चल रही है।
Gujarat Election Results 2022: पीएम मोदी और अमित शाह भी बनेंगे शपथग्रहण समारोह का हिस्सा
भूपेंद्रभाई पटेल 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह जानकारी गुजरात भाजपा के प्रमुख सीआर पाटिल ने दी है।
Gujarat Election Results 2022: कांग्रेस के लिए वोट कटवा बने असदुद्दीन ओवैसी और AAP: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष
गुजरात चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने सफाई पेश की है। जगदीश ठाकोर ने एएनआई से कहा, यह सच है कि चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) और असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस के लिए वोट कटवा की भूमिका निआई। हमसे कहां कमी रह गई इसका विश्लेषण करने के लिए हम जल्द ही बैठक करेंगे। मुझे उम्मीद है कि अगली सरकार अपने वादों को पूरा करेगी।
Gujarat Election Results 2022: भाजपा ने 72 में से 62 सीटें जीतीं
चुनाव आयोग ने अब तक 72 सीटों के नतीजे पर घोषित किए हैं। इसमें से 62 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, छह सीटें कांग्रेस के खाते में गईं हैं। कांग्रेस 10 सीटों पर आगे भी चल रही है, जबकि बीजेपी भी 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आम आदमी पार्टी एक सीट जीत चुकी है, जबकि 4 पर आगे है। समाजवादी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। तीन सीटों पर निर्दलीय भी बढ़त बनाए हुए हैं।

Gujarat Election Results 2022: भाजपा ने 67 में से 58 सीटें जीतीं
चुनाव आयोग ने अब तक 67 सीटों के नतीजे पर घोषित किए हैं। इसमें से 58 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, छह सीटें कांग्रेस के खाते में गईं हैं। कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 99 सीटों पर बढ़त भी बनाए हुए है। आम आदमी पार्टी 5 और समाजवादी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। तीन सीटों पर निर्दलीय भी बढ़त बनाए हुए हैं।
Himachal Pradesh Election Result Update By-Election Assembly Election Results Gujarat Himachal Assembly Election Results 2022 Updates
Gujarat Election Results 2022: भाजपा ने 45 में से 42 सीटें जीतीं
चुनाव आयोग ने अब तक 45 सीटों के नतीजे पर घोषित किए हैं। इसमें से 42 सीटें पर भाजपा ने जीत हासिल की है, तीन सीटें कांग्रेस के खाते में गईं हैं। कांग्रेस 13 सीटों पर आगे भी चल रही है, जबकि बीजेपी 114 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
Gujarat Election Results 2022: भाजपा ने अब तक 24 में 22 सीटें जीतें
चुनाव आयोग अब तक 24 सीटों पर नतीजा घोषित कर चुका है। इसमें से 22 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। कांग्रेस 2 सीटें जीतने में सफल रही है। भाजपा 136 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी एक और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
Gujarat Election Results 2022: रिवाबा जडेजा ने भरोसा जताने वालों को दिया जीत का श्रेय
जामनगर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा 15000 से ज्यादा मतों से जीत गईं हैं। चुनाव जीतने के बाद रिवाबा जडेजा ने कहा, मैं अपनी सफलता उन लोगों के साथ साझा करती हूं, जिन्होंने मुझे उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया और मेरे लिए काम किया।
Gujarat Election Results 2022: नतीजों को लेकर साफ होती दिख रही तस्वीर
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर अब तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है। ताजा नतीजों को देखते हुए कहा जा सकता है कि गुजरात की जनता ने दो दशक से चली आ रही भाजपा सरकार को फिर से सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। गुजरात के लोगों ने बीजेपी पर फिर से अटूट भरोसा दिखाया है।
Gujarat Election Results 2022: भूपेंद्र पटेल और हार्दिक पटेल जीते
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के टिकट पर वीरमगाम सीट से हार्दिक पटेल भी जीतने में सफल रहे हैं। इसके अलावा जैतपुर सीट से जयेश रादडिया, वाघोडिया सीट पर धर्मेंद्रसिंह वाघेला और कतारगाम सीट पर विनोद मोरडिया ने जीत हासिल की है। जामनगर उत्तर से रिवाबा जडेजा 42 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं।
Gujarat Election Result 2022: कांग्रेस 2 सीट पर और पिछड़ी
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 5 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 152 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक एक सीट जीती है, जबकि 16 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी एक, निर्दलीय दो और आम आदमी पार्टी (AAP) पांच सीटों पर आगे चल रही है।
Gujarat Election Result 2022: सीटें जीतने के मामले में बहुत पीछे रह गई कांग्रेस
भाजपा 5 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 150 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस एक सीट पर जीती है और 18 पर आगे है। रोचक बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में आधे का अंतर है। हालांकि, सीटें जीतने के मामले में कांग्रेस बहुत पीछे रह गई।
Gujarat Election Results 2022: चुनाव आयोग ने घोषित किया पहला नतीजा
चुनाव आयोग ने गुजरात में पहले नतीजे का ऐलान कर दिया है, जिसमें बीजेपी के हाथ सफलता लगी है। दाहोद से बीजेपी कन्हैयालाल बच्चूभाई किशोरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हर्षदभाई वलचंदभाई निनामा को 29350 मतों हराया।
Gujarat Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी तोड़ेगी कांग्रेस का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
गुजरात में बीजेपी भारी बढ़त की ओर है। बीजेपी गुजरात में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बन सकती है। गुजरात में कांग्रेस ने 1980 में 182 में से 141 और 1985 में से 182 में से 149 सीटें पर विजय हासिल की थी। अब वह रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है।
Gujarat Election Results 2022: कांग्रेस को करीब 60 सीटों का नुकसान
चुनाव आयोग के रुझानों को देखकर कहा जा सकता है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कांग्रेस को करीब 60 सीटों को नुकसान होता दिख रहा है। दूसरी ओर भाजपा को करीब इतनी ही सीटों का फायदा होता दिख रहा है।
Gujarat Election Results 2022: वीरमगाम और जामनगर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी आगे
बीजेपी प्रत्याशी हार्दिक पटेल वीरमगाम विधानसभा सीट पर 17 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर से अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी करसनभाई करमूर से करीब 19000 वोटों से आगे चल रही हैं।
Gujarat Election Results 2022: नाच-गाकर जश्न मना रहे भाजपा समर्थक
गुजरात चुनाव के रुझानों से भाजपा और उसके कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। गांधीनगर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता नाच-गाकर जश्न मना रही हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, भाजपा ने 182 में से 151 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 19, आम आदमी पार्टी 7 और समाजवादी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं।
Gujarat Election Results 2022: रिवाबा जडेजा ने 12 हजार से ज्यादा मतों से बनाई बढ़त
जामनगर उत्तर से भाजपा और उसके समर्थकों के लिए खुशखबरी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा उम्मीदवार और भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करसनभाई करमूर पर 12027 मतों से बढ़त बना ली है।
Gujarat Election Results 2022: भाजपा 148 सीटों पर आगे, कांग्रेस 20 से नीचे पहुंची
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों में गुजरात में भाजपा 148 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 20 से 19 सीटों पर खिसक गई है। आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय तीन सीटों पर आगे हैं। समाजवादी पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
Gujarat Election Results 2022: खंबलिया से आप प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
गुजरात के खंबलिया सीट से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अहीर विक्रमभाई अर्जनभाई मदाम से 6000 से ज्यादा मतों से आगे हो गए हैं।
Gujarat Election Results 2022: जामनगर उत्तर से आप उम्मीदवार करसनभाई करमूर पहले नंबर पर
भाजपा और उसके समर्थकों के लिए निराश करने वाली खबर है। जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार और भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा तीसरे नंबर पर खिसक गईं हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करसनभाई करमूर करीब 4500 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी बिपेंद्र सिंह जडेजा हैं। रिवाबा तीसरे नंबर पर हैं।
Gujarat Election Results 2022: अहमदाबाद की सभी सीटों पर भाजपा आगे
अहमदाबाद की सभी 15 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) उम्मीदवार (Candidate)इसुदन गढ़वी (Isudan Gadhvi) पीछे चल रहे हैं।
Gujarat Election Results 2022: तीन पर निर्दलीय और एक पर सपा आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक गुजरात में भाजपा 144 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 20 सीटों और आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय तीन सीटों पर, समाजवादी पार्टी एक सीट और एक सीट पर एआईएमआईएम (AIMIM) आगे चल रही है।
Gujarat Election Results 2022: भाजपा 182 में से 146 सीटों पर आगे
ताजा रुझानों में भाजपा 182 में से 146 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 23 सीटों पर सिमटती दिख रही है। उसे कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी से तगड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। आम आदमी पार्टी अब 9 सीटों पर आगे हो गई है। 4 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।
Gujarat Election Results 2022: रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी आगे
जामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा आगे चल रही हैं। खंभालिया सीट से आप उम्मीदवार और पार्टी का सीएम फेस इसुदन गढ़वी भी आगे हो गए हैं। नवसारी, गणदेवी, जलालपोर में भाजपा और वांसदा में कांग्रेस आगे चल रही है। हालांकि, चुनाव आयोग की वेबसाइट में अभी सिर्फ 39 सीटों पर रुझान दिखाए गए हैं। इनमें से 30 में भाजपा, पांच में कांग्रेस और 4 पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
Gujarat Election Results 2022: भाजपा बनाएगी रिकॉर्ड
राधनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor) की किस्मत दांव पर है। वह निर्वतमान विधायक भी हैं। सूरत पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री पूर्णश मोदी ने कहा, भाजपा रिकॉर्ड तोड़ेगी। हमें अधिकतम सीटें और उच्चतम मतदान प्रतिशत मिलेगा। हमारे सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों से भारी अंतर से जीतेंगे। भाजपा की बड़ी जीत होगी।
Gujarat Election Results 2022: भाजपा के हार्दिक पटेल कांग्रेस के लखाभाई से आगे हो गए हैं।
Gujarat Election Results 2022: भाजपा के बागी मधु श्रीवास्तव पीछे
वाघोडिया में भाजपा के बागी मधु श्रीवास्तव पीछे चल रहे हैं। गुजरात के खंबलिया सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) का मुख्यमंत्री चेहरा इसुदान गढ़वी पीछे चल रहे हैं।
Gujarat Election Results 2022: रुझानों में हर इलाके में भाजपा आगे
मध्य गुजरात: भाजपा 40, कांग्रेस 10, आप 1, अन्य 1
सौराष्ट्र: बीजेपी 37, कांग्रेस 13, आप 0, अन्य 0
दक्षिण गुजरात: भाजपा 27, कांग्रेस 3, आप 1, अन्य 1
उत्तर गुजरात: भाजपा 20, कांग्रेस 7, आप 1, अन्य 1
Gujarat Election Results 2022: भुज, खंबाट और गोधरा से भाजपा आगे
भाजपा कहां पर आगे: भुज से भाजपा आगे चल रही है। खंबाट से भाजपा के महेश कुमार आगे चल रहे हैं। गोधरा से भाजपा के सीके रौलजी आगे चल रहे हैं।
Gujarat Election Results 2022: 182 में से 127 में भाजपा आगे
अब तक 182 सीटों पर शुरुआती रुझान आए हैं। इनमें से भाजपा 127 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे दिख रही है। अन्य का भी खाता खुल गया है। वे 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Gujarat Election Results 2022: 169 में से 123 में भाजपा आगे
अब तक 169 सीटों पर शुरुआती रुझान आए हैं। इनमें से भाजपा 123 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों पर आगे चल रही है। 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे दिख रही है।
Gujarat Election Results 2022: 142 में से 109 में भाजपा आगे
अब तक 142 सीटों पर शुरुआती रुझान आए हैं। इनमें से भाजपा 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है। 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे दिख रही है।
Gujarat Election Results 2022: 68 में से 53 में भाजपा आगे
68 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। इनमें भाजपा 53 सीटों पर आगे दिख रही है। कांग्रेस 13 और आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर आगे दिख रही है।
Gujarat Election Results 2022: रुझान में 10 सीटों पर भाजपा आगे
गुजरात में अब तक 15 सीटों पर शुरुआती रुझान हुए हैं। इनमें से 10 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस 4 और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे है। हालांकि, ये अभी शुरुआती रुझान हैं। ऐसे में जल्द ही यह तस्वीर बदल सकती है।
Gujarat Election Results 2022: मेरे प्रतिद्वंद्वियों को स्थानीय मुद्दों की जानकारी नहीं: कांग्रेस नेता हरपाल सिंह
धंडुका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरपाल सिंह ने जीत की उम्मीद जताई है। हरपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस की जीत में कोई संदेह नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बिजली, पेयजल और शहरी इलाकों में कॉलेज, ओवरब्रिज, जाम, सीवेज और पेयजल की समस्याएं हैं। मेरे प्रतिद्वंद्वी भले ही जीतने की उम्मीद कर रहे हों, लेकिन वे हमारे निर्वाचन क्षेत्र से नहीं हैं। उन्हें हमारे निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों की भी जानकारी नहीं है।
Gujarat Election Results 2022: नतीजे से पहले हार्दिक पटेल ने किया 145 सीटें का दावा
हार्दिक पटेल से जब पूछा गया कि उनकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी तब उन्होंने कहा, 135 से लेकर 145 तक। उन्होंने कहा, काम के आधार पर सरकार बन रही है। पिछले 20 साल से यहां कोई दंगा/आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लोग जानते हैं कि बीजेपी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है। वे ‘कमल’ का बटन दबाते हैं, क्योंकि बीजेपी के शासन में उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। भाजपा ने सुशासन किया और इस भरोसे को मजबूत किया।
Gujarat Election Results 2022: विपक्ष की भूमिका निभाने में कमजोर है कांग्रेस: हार्दिक पटेल
वीरमगाम सीट से भाजपा प्रत्याशी हार्दिक पटेल मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं। मतगणना केंद्र पर हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात की अस्मिता के खिलाफ काम किया है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में कमजोर है। लोगों को भरोसा भाजपा पर है। जिन लोगों के पास दूरदर्शिता नहीं है, वे न केवल खुद बल्कि देश की भी प्रगति नहीं कर सकते हैं।
Gujarat Election Results 2022: भाजपा ने 2002 में किया था अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
गुजरात में भाजपा 1995 से सत्ता में है। साल 2002 में भाजपा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 182 में से 127 सीटें जीतें थीं। इस बार के एग्जिट पोल में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
Gujarat Election Results 2022: निर्दलीय उम्मीदवार को मतगणना केंद्र पर अपनी गाड़ी करने की मंजूरी नहीं मिली
अहमदाबाद के निर्दलीय उम्मीदवार अधिराज का कहना है कि उन्हें मतगणना केंद्र पर गाड़ी खड़ी करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अधिराज का कहना है कि वह अपनी साइकिल से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
Gujarat Election Results 2022: 1621 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
गुजरात विधानसभा चुनाव में 1621 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। देखते हैं क्या 1990 के बाद त्रिकोणीय होंगे गुजरात चुनाव? आप को कितने वोट मिलेंगे? क्या BJP तोड़ेगी 1985 का Congress का रिकॉर्ड?
Gujarat Election Results: 182 विधानसभा सीटों के नतीजे आज
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में उत्तर गुजरात की 32 सीटें, दक्षिण गुजरात की 35 सीटें, मध्य गुजरात की 61 सीटें और सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटें शामिल हैं।
Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result 2022- हॉट सीट पर रहेगी नजर
इस चुनाव में कुछ प्रत्याशी खासा चर्चा में रहें, जैसे- हार्दिक पटेल, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा, आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इशुदान गढ़वी, आप गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल। इन उम्मीदवारों ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा है, उस पर लोगों की खास नजर है।
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा के टिकट पर अहमदाबाद जिले के वीरमगाम सीट से चुनाव लड़ा था। इनका मुकाबला कांग्रेस के सीटिंग विधायक लाखाभाई भरवाड़ से हुआ था।
Mainpuri And Rampur By-Election Results 2022: यहां जानें उप चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट्स
रिवाबा जडेजा को भाजपा ने जामनगर उत्तर से उतारा है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने बिपेन्द्र सिंह जाडेजा और आप ने करसनभाई करमुर को उतारा था। आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) ने खंभालिया विधानसभा से चुनाव लड़ा था। भाजपा ने उनके खिलाफ मूलुभाई बेरा और कांग्रेस ने विक्रम अर्जनभाई माडम को टिकट दिया था।
आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कतारगाम विधानसभी सीट से चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला, भाजपा के विनोदभाई अमरशीभाई मोरडिया और कांग्रेस के कल्पेश वारिया से हुआ था। गुजरात के मुख्यंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया सीट से पर्चा भरा था। कांग्रेस ने इनके सामने राज्यसभा सांसद अमीबेन याग्निक को उतारा था।
एग्जिट पोल में भाजपा आगे

सिमट रही है भाजपा
एग्जिट पोल की मानें, तो गुजरात में भाजपा की सरकार बन रही है। राज्य भाजपा लगातार जीत तो रही है लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि पार्टी की सीटें चुनाव दर चुनाव खम हुई हैं।
साल | सीट |
2002 | 127 |
2007 | 117 |
2012 | 115 |
2017 | 99 |
दो चरणों में हुआ था मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणो में हुआ था। पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। बता दें कि इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत 60.20 फीसद था।