सोनभद्र नरसंहार पर देश में सियासत तेजी से गर्माती जा रही है। पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी ने करीब 26 घंटे बाद अपना प्रदर्शन बंद कर दिया लेकिन इससे पहले ही सियासी बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया। बीजेपी नेताओं ने सिलसिलेवार तरीके से प्रियंका गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे लाशों पर राजनीति तो मुख्तार अब्बास नकवी ने फोटो की राजनीति करार दिया।
‘दर्द है तो बाढ़ पीड़ितों के पास जाएं’: न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक बेगूसराय से बीजेपी सांसद और मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी लाशों पर राजनीति करके प्रतिष्ठा पाना चाहती हैं। अगर उन्हें इतना ही दर्द है तो असम-बिहार के बाढ़ पीड़ितों के पास जाएं।’
‘यही राहुल ने भट्टा परसौल किया था’: वहीं, केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस धरने को प्रियंका की फोटो पॉलिटिक्स करार दिया। उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी ने भट्टा परसौल में फोटो की राजनीति की थी और अब प्रियंका फोटो की राजनीति कर रही हैं।’
यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने बताया ‘नाटक’: उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी इस धरने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी नाटक कर रही है। यह उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। यह घटना कांग्रेस के कुकर्म कारण ही घटी।’
National Hindi News, 20 July 2019 LIVE Updates: दिनभर की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
डीएम ने दिया ये बयानः उधर सोनभद्र के डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा हालात सामान्य होते ही धारा 144 हटा दी जाएगी। इस मामले में अब तक 29 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। बता दें कि फिलहाल घटनास्थल पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा है।
Bihar News Today, 20 July 2019: बिहार की सभी बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर
