दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी गयी है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने जानकारी दी कि दुबई जाने वाले FedEx विमान के टेक-ऑफ के तुरंत बाद पक्षी से टकराने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

FedEx विमान से टकराया पक्षी

दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी की घोषणा के बाद एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया है। यह फैसला एक फ्लाइट के उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी के फ्लाइट से टकराने के बाद लिया गया है। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई को जाने वाली फेडएक्स फ्लाइट ने जैसे ही उड़ान भरी वह एक पक्षी से टकरा गई, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गयी। जिसके चलते एयरपोर्ट प्रशासन ने पुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है, जिससे किसी भी हालात से निपटा जा सके।

DGCA की जानकारी के मुताबिक, “दिल्ली- दुबई FedEx की फ्लाइट को आज 1000 फीट की ऊंचाई पर एक संदिग्ध पक्षी के टकराने के कारण एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराया गया। दिल्ली हवाईअड्डे ने आपात स्थिति की घोषणा की। विमान सुरक्षित वापस उतरा। निरीक्षण के बाद इसे उड़ान के लिए जारी कर दिया गया है।”

पक्षी टकराने के बाद प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग

फुल इमरजेंसी डिक्लेयर सिर्फ शनिवार सुबह 10 बजे से 11 बजे के लिए था। फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है। शनिवार सुबह 10 बजे जब फेडएक्स के कार्गो प्लेन ने दुबई के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से टेकऑफ किया तो कुछ ही देर बाद उसके आगे के हिस्से में दाहिने ओर एक बर्ड हिट हुआ, जिसके बाद 10:46 मिनट पर उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर ही सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

इंडिगो एयरलाइन के विमान की कराची एयर पोर्ट पर की गयी थी इमरजेंसी लैंडिंग

हाल ही में दिल्ली दोहा इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत खराब होने के बाद इंडिगो एयरलाइन के एक विमान की पाकिस्तान के कराची एयर पोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। इंडिगो एयरलाइन से मिली जानकारी के मुताबिक, यात्री को हवाईअड्डे पर मेडिकल टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। यात्री नाइजीरियाई नागरिक था।