Former Jharkhand CM Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की एस्कॉर्ट वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक विनय कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पांच जवान घायल हो गए। घटना सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप बीती रात हुई। उस वक्त करीब रात (मंगलवार) के 2 बज रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस का एस्कॉर्ट वाहन मंगलवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने की एस्कॉर्ट कर उनके आवास जिलिंगगोड़ा छोड़कर लौट रहे थे। इस मुड़ियाके समीप दुर्घटना हो गई। एक अज्ञात ट्रक ने एक एक एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी। घटना के बाद सभी पुलिसकर्मी सड़क पर ही गिर गए। साथ ही उनके असलहा भी सड़क पर बिखर गए।

ड्राइवर की मौत, पांच घायल

दुर्घटना के बाद सभी घायल जवानों को एंबुलेंस से सदर हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद इलाज के लिए MGM रेफर कर दिया। मृत पुलिस चालक पश्चिमी सिंहभूम के बोया का रहने वाला था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, लेकिन परिजन अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

कयासों के बीच हादसा

बीते कुछ दिनों से चंपाई सोरेन को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में चंपाई भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को चंपाई दो दिनों के बाद दिल्ली से वापस झारखंड पहुंचे।

चंपई ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। जिसमें झामुमो से उन्होंने नाराजगी जताई। यह भी अटकलें हैं कि चंपाई अलग पार्टी बनाकर आगामी चुनाव में उतर सकते हैं।

बता दें, कोल्हन की 14 सीटों पर चंपाई की मजबूत पकड़ हैं। वह राज्य के बड़े आदिवासी नेता हैं। उन्हें कोलहन टाइगर के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में बीते कुछ दिनों से उन्हें लेकर सस्पेंस बरकरार है। इन सब अटकलों के बीच कल रात उन्हें एस्कॉर्ट करने वाली एक गाड़ी के साथ हादसा हो गया। हालांकि, जिस वाहन से एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर हुई उसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।