Former Cabinet Minister Arrest in Corruption Case: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने भ्रष्टााचार पर बड़ी कार्रावाई की है। पंजाब की विजिलेंस टीम ने राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। भारत भूषण आशु पर इसके पहले की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पूर्व मंत्री एक सैलून से गिरफ्तार किए गए। जैसे ही विजिलेंस की टीम उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची तो वहां मौजूद लुधियाना कांग्रेस सांसद भी विजिलेंस की टीम से उलझ गए। इसी दौरान पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बीच रवनीत बिट्टू ने पूरी घटना का फेसबुक लाइव कर दिया।
पंजाब के पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब की विजिलेंस टीम कई दिनों से छापेमारी कर रही थी। इस दौरान जब विजिलेंस टीम को इस बात की भनक लगी कि वो एक सैलून की दुकान पर आया है तो विजिलेंस की टीम तुरंत उसे गिरफ्तार करने के लिए जा पहुंची। विजिलेंस टीम जैसे ही कांग्रेस नेता को गिरफ्तार करने पहुंची वैसे लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू वहां पहुंच गए और इस गिरफ्तारी के विरोध में वो विजिलेंस टीम से उलझ पड़े। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बीच रवनीत बिट्टू ने पूरी घटना का फेसबुक लाइव कर दिया।
कई अधिकारी भी जांच के दायरे में
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक,’पूर्व मंत्री पर वाहनों के रजिस्ट्रेशन संख्या पर ढलाई टेंडर आवंटित करने के मामले में आरोप थे। इसके पहले शुक्रवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दर्ज किए गए मामले में कहा गया था कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के मामले में जांच जारी है और इस विभाग के कई अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं।
कांग्रेस ने ‘आप’ पर लगाए आरोप
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने विजिलेंस टीम को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विजिलेंस टीम से कहा कि पंजाब में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के आरोपों से परेशान हो गए हैं, इसलिए उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाए।