समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उसके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एटा पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस रामेश्वर यादव के दो बेटों के विरुद्ध भी युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पूर्व विधायक के दोनों बेटे फरार चल रहे हैं। जबकि पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वर्तमान समय में जेल में बंद हैं।
अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती ने बीते गुरुवार को अपने परिजनों के साथ एटा कोतवाली में पहुंचकर सपा नेताओं के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, भाई रामेश्वर यादव और उसके दो भतीजे प्रमोद यादव और सुबोध यादव के विरुद्ध बलात्कार का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी मिली थी।
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसके साथ करीब 10 साल पहले ये घटना घटी थी। 4 जनवरी 2015 को एटा स्थित जुगेंद्र यादव के फार्म हाउस काम मांगने गई थी। पीड़िता के अनुसार वो जैसे ही फॉर्म हाउस पहुंची। तुरंत जुगेंद्र यादव ने उसे ऊपर कमरे में जाने को कहा। जहां कमरे में पीड़िता को बंधकर बनाकर रेप किया गया। पीड़िता की मानें तो पहले उसके हाथ-पैर के दुपट्टे से बांध दिया गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। जिसके बाद उसके साथ बलात्कार हुआ। इतना ही नहीं पीड़िता के शोर मचाने पर रामेश्वर के दोनों बेटों ने उसको बुरी तरह से पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
सीएम योगी की सख्ती देख पीड़िता ने जुटाई हिम्मत
पीड़िता की मानें तो पिछले 9 साल से सपा नेताओं के डर के मारे कही शिकायत नहीं करा पाई थी। क्योंकि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। लेकिन वर्तमान में सीएम योगी की सख्ती को देखते हुए उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में केस दर्ज कराया। एटा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जुगेंद्र यादव और उसके भाई रामेश्वर यादव के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 (डी), 342, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जुगेंद्र यादव और रामेश्वर यादव की क्राइम हिस्ट्री
समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीब रामेश्वर यादव अलीगंज से तीन बार का विधायक है। वहीं उसका भाई जुगेंद्र यादव एटा का पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुका है। जबकि जुगेंद्र की पत्नी रेखा यादव वर्तमान में एटा की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। रामेश्वर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव का रिश्तेदार भी है।
बीजेपी विधायक की चेतावनी, नवरात्रि से पहले बंद हो मीट-मुर्गे की दुकानें, नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई
ढाई साल से जेल में बंद
रामेश्वर यादव वर्तमान समय में अलीगढ़ जेल में बंद है। जबकि उसके भाई जुगेंद्र के एटा जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, महिला से छेड़छाड़, लूट समेत कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान सरकार में अब तक सपा नेताओं की करीब 1.07 अरब की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।