कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya singh ) ने भाजपा (BJP) और बजरंग दल पर तीखा हमला करते हुए अपने बयान को एक बार फिर से दोहराया है और उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग जासूसी करते हुए पकड़े गए है और वह लोग जमानत पर बाहर है। उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
पहले भी ऐसे बयान दे चुके है सिंह: दरअसल यह पहली बार नहीं है जब सिंह ने यह बयान दिया है। पिछले महीने, कांग्रेस के पूर्व महासचिव ने भाजपा और बजरंग दल पर पाकिस्तान की जासूस एजेंसी आईएसआई (ISI) से पैसे लेने का आरोप लगाते हुए कहा था कि गैर-मुस्लिम मुसलमानों से ज्यादा आईएसआई के लिए जासूसी करते है। हालांकि बाद में दिग्विजय सिंह ने भिंड में कहा कि उनके बयानो को कुछ टीवी चैनल घुमा कर चला रहे है। ताकि उन्हें इसका फायदा मिल सके।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने किया पलटवार : बता दें कि सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (SAMBIT PATRA) ने कहा कि दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान की ओर से जासूसी करने वालों में हिंदुओं और मुसलमानों की सही संख्या कैसे पता है? पात्रा ने आगे दिग्विजय सिह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको नहीं पता कि उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान के लिए आक्सीजन का काम करेगी।
भगवा पोशाक में बलात्कार हो रहे हैं: गौरतलब है कि सिंह ने पिछले महीने भी कुछ इसी प्रकार का बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि भगवा वस्त्र पहनने वाले कुछ लोग बलात्कार के मामलों में शामिल थे। दिग्विजय ने यह बयान भोपाल में साधुओं के सम्मेलन में बोलते हुए दिया था। उन्होंने कहा था कि भगवा वस्त्र में लोग चूरन (एक प्रकार का पाउडर) बेच रहे हैं, भगवा पोशाक में बलात्कार हो रहे हैं, मंदिरों में भी बलात्कार हो रहे हैं। क्या यह हमारा सनातन धर्म है? भगवान भी? उन लोगों को माफ नहीं करेंगे जो इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल हैं।
भगवा को बदनाम करने की आदत रही है दिग्विजय सिंह की: मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा था कि कुछ कांग्रेस नेता भगवा वस्त्र को अपराधों से जोड़ रहे हैं। भार्गव ने आगे कहा कि सिंह को भगवा और भाजपा का अपमान करने की आदत है। उनकी इसी हरकतों से कांग्रेस 400 से 58 सीटों पर ही पहुंच गई है।
https://youtu.be/Yscwz3IGtmA
आतंकवाद से रंग का कोई संबंध नहीं है: किसी व्यक्ति की आपराधिक गतिविधि में रंग का कोई संबंध नहीं है। वह उन लोगों के बीच में भगवा रंग की आलोचना कर रहे हैं, जो इस रंग को यहां पहन रहे हैं। ईश्वर उन्हें कुछ ज्ञान दे। हालांकि मण्डली में मौजूद हिन्दू साधुओं ने सिंह की टिप्पणी की सराहना की, क्योंकि उन्होंने सनातन धर्म को दुनिया का सबसे पुराना धर्म बताया था।