दिल्ली पुलिस ने आप विधायक राघव चड्डा सहित चार पार्टी नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने चड्ढा के अलावा ऋतुराज, कुलदीप कुमार और संजीव झा के खिलाफ ये कार्रवाई रविवार को उस समय की जब ये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे। बता दें कि AAP ने NDMC द्वारा कथित तौर पर फंड के दुरुपयोग के खिलाफ अमित शाह के निवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी जिसे दिल्ली पुलिस ने ठुकरा दिया।
आप नेता राघव चड्डा ने कहा कि BJP शासित MCD ने दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा 2500 करोड़ रुपए का घोटाला किया। हमने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे मेरे आवास से ही गिरफ्तार कर लिया है। अमित शाह जी आप अपनी पुलिस के दम पर अपनी पार्टी का भ्रष्टाचार क्यों दबाना चाहते हैं?
MCD के ₹2457 करोड़ की हेराफेरी के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन करने जा रहे @raghav_chadha @Sanjeev_aap @MLARituraj और @KuldeepKumarAAP को गिरफ्तार कर लिया गया।
कर्मचारियों के वेतन के पैसे खानेवाली भाजपा के खिलाफ आंदोलन करना क्या गुनाह है? पैसे कहाँ गए इसका जवाब भाजपा को देना ही होगा pic.twitter.com/mBwAJuqU35
— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2020
इस घटनाक्रम पर पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। AAP ने ट्वीट कर कहा कि MCD के 2457 करोड़ रुपए की हेराफेरी के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन करने जा रहे चार नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कर्मचारियों के वेतन के पैसे खाने वाली भाजपा के खिलाफ आंदोलन करना क्या गुनाह है? पैसे कहां गए इसका जवाब भाजपा को देना ही होगा।
ये तो @AmitShah की तानाशाही है आज गृह मंत्री अमित शाह के घर पर निगम में हुए 2500 करोड़ के घोटाले की जांच की मांग हेतु जाना था। अमित शाह जी मे @DelhiPolice को घर भेज कर भी गिरफ्तार करा दिया।।
क्या देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है क्या..?@ipathak25 @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/ddxUGRz6CV— MLA Kuldeep Kumar (@KuldeepKumarAAP) December 13, 2020
आरोप है कि कुछ नेताओं को उनके घर से ही धर लिया गया। कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनके आवास से ही गिरफ्तार कर ले गई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये अमित शाह की तानाशाही है। आज गृह मंत्री अमित शाह के घर पर निगम में हुए 2500 करोड़ के घोटाले की जांच की मांग हेतु जाना था। गृह मंत्री को दिल्ली पुलिस को घर भेजकर गिरफ्तार करा दिया। क्या देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है क्या..?